एसडीएम कोर्ट के दिए आदेश की आज तामिली करायेंगे हरसिद्धि मंदिर प्रशासक

  • कोर्ट ने दिया कोमल गिरी को हरसिद्धि मंदिर में 75 प्रतिशत पूजन के समय में से आधा

  • न्यायालय प्रथम व्यवहार न्यायाधीश की कोर्ट से डिक्री होने के बावजूद तय की नई समय व्यवस्था

उज्जैन, अग्निपथ। पिछले वर्ष हरसिद्धि मंदिर की पुजारी रेखा गिरी को 12 मार्च 2020 में पूजन के संबंध में समय निर्धारित किया गया था। न्यायालय प्रथम व्यवहार न्यायाधीश की कोर्ट ने रेखा गिरी के नाम पर 75 प्रतिशत पूजन समय अनुमति देने संबंधी डिक्री पारित की थी। लेकिन अब न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) की कोर्ट द्वारा समय व्यवस्था को लेकर न्यायालय के आदेश में से ही संशोधन आदेश निकालते हुए नया आदेश निकाला दिया गया। आज शाम 6 बजे कोमल गिरी पूजा करने के लिए मंदिर में बैठने आएंगी। इस दौरान विवाद की स्थिति बन सकती है।

तात्कालीन न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राकेश मोहन त्रिपाठी द्वारा रेखा गिरी को 36 घंटे पूजा करने संबंधी आदेश पारित किया गया था। लेकिन अब न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी की ओर से एक नया आदेश निकाला गया है। जिसमें रेखा गिरी के 36 घंटे पूजा के समय में से आधा 18 घंटे कोमल गिरी और शेष बचे 12 घंटे राजेंद्र गिरी को दिया गया है।

न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी द्वारा पारित आदेश के अनुसार 12 मार्च 2020 को पारित आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि जो आदेश पारित किया गया था। उसमें यह तथ्य शामिल नहीं किया गया था कि 75 प्रतिशत समय रेखा गिरी एवं कोमल गिरी तथा 25 प्रतिशत समय राजेंद्र गिरी को प्रदान किया जाए। 75 प्रतिशत में केवल रेखा गिरी ही पूजन अर्चन कर रही है जबकि कोमल गिरी को पूजा के समय में हिस्सा नहीं दिया जा रहा है।

अत: व्यवस्था तय की जाती है कि पूजा की अवधि 48 घंटे में से 36 घंटे रेखा गिरी एवं कोमल गिरी के तय होने से 18 घंटे रेखा गिरी एवं शेष 18 घंटे कोमल गिरी के प्रतिनिधि पूजन करेंगे तथा 12 घंटे राजेंद्र गिरी पूजन अर्चन करेंगे। उनके द्वारा इस संशोधन को मूल संशोधन में जोड़ा गया है।

विवाद होने की आशंका

तात्कालीन न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी द्वारा पारित आदेश के बाद कोमल गिरी अपना पद प्राप्त करने के लिए आज हरसिद्धि मंदिर आएंगी और दोनों पक्षों में इसको लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। मंदिर प्रशासक अवधेश जोशी के पास यदि कोमल गिरी आती हैं तो समय व्यवस्था को लेकर उनको मंदिर में बैठाया जा सकता है। जिससे एक बार फिर हरसिद्धि मंदिर में पूजा को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।

इनका कहना है

मेरे पास एसडीएम कोर्ट की सार्टिफाइड कापी पहुंच चुकी है। आज कोमल गिरी को 18 घंटे की पूजा का अधिकार दिया जा सकता है। -अवधेश जोशी, प्रशासक हरसिद्धि मंदिर

कूटरचित दस्तावेज बनाए गए हैं, जिसके आधार पर राजेन्द्र गिरी, कोमल गिरी, कार्यालय के बाबू पर प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।
-रेखा गिरी, पुजारी हरसिद्धि मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जब्त ठेला छोडऩे के नाम पर हम्माल से मांगे थे पांच हजार; मंडी निरीक्षक को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा रंगेहाथ

Mon Aug 9 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। लोकायुक्त की टीम ने कृषि उपज मंडी में ठेला चालनेे वाले हम्माल की शिकायत पर सोमवार को रिश्वत लेते मंडी निरीक्षक को पकड़ा है। निरीक्षक ने साथी मंडी निरीक्षक के कहने पर रिश्वत की राशि लेकर अपनी शर्ट की जेब में रख ली थी। लोकायुक्त ने मामले में […]
Mandi rishwat lokayukt

Breaking News