नागपंचमी पर ऑनलाइन दर्शन होंगे गुरुवार रात 12 बजे होगी त्रिकाल पूजा

उज्जैन, अग्निपथ। नागपंचमी पर इस बार ऑनलाइन दर्शन होंगे। महाकाल मंदिर में प्री बुकिंग के आधार पर दर्शन की अनुमति दी गई है। गुरुवार को रात 12 बजे नागचंद्रेश्वर के पट खुलने के बाद पूजा होगी। पूजा पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के मंहत विनीत गिरी महाराज करेंगे।

शुक्रवार 13 अगस्त को पूजन के बाद रात 12 बजे पट बंद होंगे। यानी 24 घंटे नागचंद्रेश्वर के पट खुले रहेंगे। कलेक्टर ने केवल ऑनलाइन दर्शन की अनुमति दी है। नागपंचमी के दिन परंपरागत शासकीय पूजन होगा। मंदिर समिति प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि फेसबुक और ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की गई है। लोग घरों में बैठकर सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कारागृह में कत्र्तव्य बोध: भैरवगढ़ जेल में 146 कैदी उच्च शिक्षा पाने में जुटे

Wed Aug 11 , 2021
बंदी साथियों को प्रशिक्षित कर रहे कलाकार उज्जैन, (ललित जैन) अग्निपथ। भैरवगढ़ जेल याने अपराधियों को सजा भुगतने का स्थान, लेकिन अगर मन में अपराध बोध हो तो यहां भी व्यक्ति अपना जीवन संवारने का प्रयास कर सकता है। ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों जेल में दिखाई दे रहा […]

Breaking News