डिप्रेशन की शिकार महिला ने ब्रिज से कूदने का किया प्रयास, लोगों ने बचाई जान

पुलिस कर रही काउंसिलिंग

उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज ब्रिज से बुधवार देर शाम महिला ने कूदने का प्रयास किया। लोगों ने उसके इरादे देख पकड़ लिया। ब्रिज पर जाम लगा देख गुजर रहे सीएसपी एआर नेगी ने अपनी गाड़ी रोकी और मामला जान माधवनगर पुलिस को सूचना दी।

शाम 7 बजे के लगभग एक महिला फ्रीगंज ब्रिज पर पहुंची और रैलिंग पर चढ़ गई। लोगों ने उसे देखा तो पकड़ लिया। महिला शोर मचाने लगी। इसी बीच ब्रिज पर जाम लग गया। जीवाजीगंज सीएसपी एआर नेगी मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने मामला जानकर सेट पर पाइंट दिया। माधवनगर टीआई मनीष लोधा, एसआई महेन्द्र मकाश्रे, महिला आरक्षक राधा और देवासगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को माधवनगर थाने ले जाया गया। जहां उसका नाम वंदना पति मदन निवासी महाराष्ट्र होना सामने आया। वह मानसिक तौर पर काफी परेशान लग रही थी।

महिला पुलिस अधिकारियों ने काउंसिलिंग शुरू कर उसके परिजनों का पता लगाया। पति से चर्चा होने पर जानकारी सामने आई कि वह आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में काम करता था। कुछ समय पहले दुर्घटना में गंभीर घायल हो चुका है और अपने रिश्तेदार के यहां सांवेर में रह रहा है।

पत्नी वंदना दुर्घटना के बाद से ही डिप्रेशन का शिकार हो चुकी है। उनका 2 साल का बेटा और पांच माह की बेटी है। दोनों को छोड़ वह घर से चली गई थी। 2 दिन पहले सूचना आई थी कि वह चिंतामण थाने पहुंची थी। एसआई मकाश्रे के अनुसार पारिवारिक परेशानियों के चलते महिला जान देने का प्रयास कर रही थी। जिसे समझाया गया है और परिजनों को सूचना दी गई है।

ब्रिज पर लगा जाम

नये और पुराने शहर की जीवन रेखा फ्रीगंज ब्रिज काफी व्यस्त रहता है। महिला द्वारा कूदने का प्रयास किये जाने के दौरान लंबा जाम लग गया था। ब्रिज के दोनों सिरे पर दो थानों की सीमा लगती है। लंबा जाम देख चामुंडा की ओर देवासगेट और ग्राउंड होटल की ओर माधवनगर पुलिस ने जाम खुलवाने के प्रयास कर आधे घंटे में यातायात शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार : कालूहेड़ा के एक तीर से दो निशान..!

Wed Aug 11 , 2021
विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा ने अपना जन्मदिन वार्ड क्रमांक 35 (दक्षिण विधानसभा) क्षेत्र में मनाया। इसमें इतने बड़े वार्ड के हिसाब से संख्या नगण्य थी क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों ने भी इससे दूरी बनाकर रखी। इस प्रायोजित कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था […]

Breaking News