उपचुनाव हारने के 14 दिन बाद इमरती देवी ने छोड़ा मंत्री पद

  • अपने समधि एवं कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे से 7 हजार वोटों से हारी थीं इमरती

भोपाल. शिवराज सरकार में महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपचुनाव हारने के 14 दिन बाद मंत्री पद छोड़ दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इमरती देवी के इस्तीफा देने की पुष्टि कर दी है। सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों सहित उपचुनाव हारने वाले तीनों मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं, जिसके बाद अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबियों के मंत्री बनने का रास्ता खुल गया है।

इससे पहले उपचुनाव हारने वाले पीएचई मंत्री ऐदल सिंह कंसाना और कृषि राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंप चुके हैं। बता दें कि इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया सिंधिया समर्थक हैं।

2018 के चुनाव में इमरती देवी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस समय वे 57 हजार वोटों से उनकी जीत हुई थी। उप चुनाव में बीजेपी से मैदान में उतरने के बाद इमरती अपने समधी एवं कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे से 7 हजार वोटों से हार गई थींl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुनाव, सदन में हंगामा

Wed Nov 25 , 2020
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद एनडीए और महागठबंधन आज एक बार फिर 17वीं बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष को लेकर आमने सामने हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सत्ता पक्ष और विपक्ष ने सर्वसम्मति नहीं होने पर अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। एनडीए की ओर से विजय सिन्हा […]

Breaking News