बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुनाव, सदन में हंगामा

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद एनडीए और महागठबंधन आज एक बार फिर 17वीं बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष को लेकर आमने सामने हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सत्ता पक्ष और विपक्ष ने सर्वसम्मति नहीं होने पर अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। एनडीए की ओर से विजय सिन्हा जबकि महागठबंधन से अवध बिहारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। मतदान से विधानसभा के नए अध्यक्ष का फैसला होगा। सदन में शोर शराबे के बीच मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सदन में उपस्थिति पर सवाल खडे करते हुए हंगामा कर रहे हैं। विपक्षी दल वेल में आकर हंगामा कर रहे हैं। नेता विपक्ष तेजस्वी सीएम के बाहर जाने पर अड़े हुए हैं। कार्यवाही 5 मिनट के स्थगित की गई है। अब एनडीए उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा और महागठबंधन के कैंडिडेट अवध बिहारी चौधरी में कौन अगला विधानसभा अध्यक्ष होंगे, यह फैसला आज दोपहर तक हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सदन में मौजूदगी पर बवाल

बिहार विधानसभा में स्पीकर पद के चुनाव  के लिए वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। सदन में सीएम नीतीश कुमार और मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री मुकेश साहनी की उपस्थित को मुद्दा बनाकर विपक्ष हंगामा कर रहा है। हंगामे के बीच पांच मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई है। इससे पहले सदन में राजद MLA तेजस्वी यादव ने प्रोटेम स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा कि ये आपका दायित्व है महोदय की सदन की कार्रवाई नियमावली के अनुसार चले। जब तक दूसरे सदन के सदस्य बाहर नहीं जाएंगे, ये तो बेईमानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल का निधन, कुछ सप्ताह पहले हुए थे कोरोना संक्रमित

Wed Nov 25 , 2020
नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। पटेल कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, लेकिन आज सुबह करीब 30 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस पार्टी को अहमद पटेल के निधन से बड़ा झटका […]

Breaking News