वर्षों पुराने रास्ते को किया बंद, रहवासियों ने कहा न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या ही एकमात्र रास्ता

होटल संचालक और पटवारी पर आरोप, सांठगांठ कर शासकीय रास्ते को किया बंद

उज्जैन। होटल सॉलिटेयर के संचालक द्वारा शासकीय रास्ते पर कब्जा किए जाने के मामले में होटल के पीछे रहने वाले लोगों ने एक बार फिर शिकायत की है। महिलाओं के साथ अभद्रता करने और गाली गलौज करने को लेकर मुख्यमंत्री, आईजी तथा एसपी को लिखित शिकायत की है। यहां रहने वाले परिवारों ने कहा कि वे इस मामले में कलेक्टर से भी शिकायत करेंगे, यदि न्याय नहीं मिला तो हमें आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

शांतिबाई पति गोपाल माली एवं नानीबाई पति शंकरलाल निवासी जयसिंहपुरा ने बताया कि होटल सॉलिटर के पीछे वर्षो पुराने रास्ते को राकेश जैन निवासी गुदरी चौराहा द्वारा पटवारी मनोज तिवारी के सांठगांठ कर बंद कर दिया गया, यहां दीवार खड़ी करके रास्ता अवरूध्द किया गया। यहां से निकलने पर राकेश जैन द्वारा गाली गलौच की गई तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। होटल संचालक के कहने पर की जा रही गुंडागर्दी के कारण परिवार भयभीत है।

रहवासियों ने आरोप लगाया कि थाना नीलगंगा में शिकायत की लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी, राकेश जैन राजनैतिक रसूख रखता है तथा गुंडा किस्म का व्यक्ति है जिसके कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री, आईजी, एसपी के नाम की शिकायत में रहवासियों ने अनुरोध किया कि आरोपीगण राकेश जैन, पटवारी मनोज तिवारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रास्ता खुलवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ये कैसा अपडेट : दस्तावेज पंजीयन सिस्टम उलझा, माकड़ौन-तराना के किसान परेशान

Thu Aug 26 , 2021
दस्तावेजों की सर्चिंग में दिक्कत;  ऋण, जमीन क्रय-विक्रय से महरूम हुए किसान उज्जैन। तराना और माकड़ौन तहसील के कृषक दस्तावेज पंजीयन के अपडेट सिस्टम में उलझकर रह गए हैं। न तो सिस्टम अपडेट हुआ है और ना ही सही तरीके से चल रहा है। शिकायत की गई वो भी ढाक […]

Breaking News