आपत्तिजनक नारे लगाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

देशद्रोही मामले में चामुंडा चौराहे पर की थी नारेबाजी

उज्जैन। पाक समर्थित नारेबाजी को लेकर चल रहे बवाल में नया विवाद शुरू हो सकता है। वजह घटना के विरोध में चामुंडा माता चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान लगाए गए आपत्तिजनक नारों के मामले में गुरुवार को देवासगेट पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

गीता कॉलोनी में मोहर्रम के दौरान 19 अगस्त को कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने का लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी के चलते 25 अगस्त को हिंदूवादी संगठनों ने चामुंडा माता चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर भाषण दिए थे। इस दौरान कुछ वक्ताओं ने विशेष समुदाय को लेकर आपत्तिजनक नारे लगा दिए थे। इन नारों की क्लीपिंग सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रही थी।

मामला नया रूप न ले पाए इसलिए पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज कर दिया। इसकी पुष्टि सीएसपी हेमलता अग्रवाल ने भी की है। सर्वविदित है देशविरोधी नारे पर जीवाजीगंज पुलिस 15 आरोपियों को जेल भेज चुकी है, इनमें से तीन पर रासुका भी लगाई गई है। वहीं करीब 8 आरोपियों के फुटेज से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: भीख मांगने के अजब तरीके..!

Thu Aug 26 , 2021
वाह रे भिखारियों! नये-नये अंदाज ढूंढ लिये भीख मांगने के। कोई नकली साधु बना घूम रहा है तो कोई तिलक लगाने वाला छद्म ब्राह्मण। कोई खुद अपाहिज बना घूम रहा है तो कोई बच्चों को बिना वजह अपाहिज का हुलिया बनाकर भीख मांग रहा है। बाबा महाकाल के दर्शन की […]