युवती से करोड़ों ऐंठने के मामले में भाजपा नेता सहित तीन पुलिस रिमांड पर

blackmailing accused jwelers jaora

जावरा, अग्निपथ। व्यापारी की बेटी से दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करने के मामले में बड़ावदा के एक भाजपा नेता सहित तीन व्यापारियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद इन लोगों को भी आरोपी बनाया है।

शहर के एक कारोबारी की बेटी से इंदौर में दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करते हुए सवा करोड़ से अधिक नकदी और साढ़े 3 किलो सोना व 15 किलो चांदी ऐंठने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी निशीत उफऱ् मयूर बाफना ने पुलिस पूछताछ में उन 8 से 10 लोगों के नाम उगले हैं, जिनके यहां उसने युवती से हड़पा सोना-चांदी गिरवी रखकर या गारंटी पेठे देकर रुपए उधार लिए थे।

इनमें से बड़ावदा के भाजपा नेता समेत तीन व्यापारियों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। जिनको जावरा कोर्ट में पेश किया जहां से 31 अगस्त तक रिमांड मिला है। जावारा सिटी थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि सरेंडर के बाद से निशित बाफना रिमांड पर है। इस दौरान उसने पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी दी उस आधार पर बड़ावदा निवासी राजेश चत्तर, सुमित हिंगड़, महेश सोडानी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इनको शुक्रवार को कोर्ट पेस किया गया जहां से इनका 31 तक रिमांड मिला है। कुछ और नाम भी सामने आए है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग को अगवा कर अश्लील हरकत करने वाले को पांच साल की कैद

Fri Aug 27 , 2021
शाजापुर, अग्निपथ। नाबालिग बच्ची को अगवा कर उसके साथ अश्लील हरकत करने के दोषी को न्यायालय ने पांच साल सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है। दोषी युवक ने डेढ़ साल पहले स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही बालिका को अगवा कर उसके साथ वारदात को […]

Breaking News