हादसा: मक्सीरोड पर बस ट्रक से भिड़ी, एक की मौत, 15 घायल

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर बुधवार सुबह कानपुर से गुजरात जा रही बस एक ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार यूपी के एक बच्चे, चार महिला सहित 15 लोग घायल हो गए और एक की मौके पर ही मौत हो गई। पंवासा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

यूपी स्थित कानपुर से मॉ वैष्णवी बस यूपी 78 एम 3033 सूरत जा रही थी। बस में 55 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश मजदूर थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मक्सीरोड थाने के पास ही पेट्रोल पंप के सामने बस एक ट्रक से टकराकर पलटते हुए खेत में जा गिरी। हादसा होते देख राहगीर यात्रियों को बस से निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही सीएसपी पल्लवी शुक्ला, चिमनगंज टीआई अजीत तिवारी, पंवासा टीआई मुनेंद्र गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही एंबुलेंस व 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने पांच माह के बालक, 4 महिला सहित 15 लोगों को अधिक चोट आने पर भर्ती कर लिया। वहीं औरय्या स्थित पुराकला निवासी शिवम पिता सिपाहीलाल (20) को मृत घोषित कर दिया।

यह हुए घायल

हादसे में यूपी के विभिन्न स्थानों के विभिन्न स्थानों के लोग शिकार चपेट में आए हैं। घायलों में पुराकला के प्रदीप पिता मांगूलाल (20), कानपुर के शिवम पिता बसंतलाल कुशवाह (23), विमल पिता माधव कुशवाह (23), विनय पिता नंदकिशोर (35), शिव गोविंद पिता रामूलाल प्रजापत (23), अनिता पति रामलखन (25), झुझारू पिता चेतराम (24), कल्पना पति अरुण (25), औरय्या का कन्हैया पिता रामकुमार (25), इटावा निवासी टिंक पिता हरनामसिंह (20), लवलीना पति रवि कुमार, औरय्या का कन्हैया पिता रामकुमार (21), दिव्या पति सत्येंद्र (25), पांच माह का पुत्र आदर्श, भागनीपुरा के विशाल पिता रणजीत (35) व धरमवीर पिता नाहरसिंह(30) शामिल है।

यात्रियों ने चालक को दोषी बताया

बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ समय पहले चाय नाश्ते के लिये बस रोकी गई थी। यहां से दूसरा ड्राइवर बस चलाने लगा, लेकिन वह लापरवाही से लहराते हुए तेज गति से बस चला रहा था। संभवत: इसी कारण दुर्घटना हुई है। पुलिस ने प्रकरण कायम कर यात्रियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब जांच अनुसार दोषी चालक पर कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी में 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति चलसमारोह में 50 से ज्यादा नहीं हो सकेंगे शामिल

Wed Nov 25 , 2020
कलेक्टर ने विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में धारा-144 के तहत जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश उज्जैन। कोरोना काल में विवाह समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सहित अन्य मुद्दों पर असमंजस खत्म हो गया है। कलेक्टर ने धारा 144 के तहत आदेश जारी कर स्थिति को […]

Breaking News