महिदपुर के गांव में युवकों ने कबाड़ का काम करने वाले से नारे लगवाए

दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। जिले के महिदपुर विकासखंड क्षेत्र के एक गांव में कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति से जबरदस्ती जय श्री राम का नारा लगवाने की घटना सामने आई है। इस घटना का VIDEO भी वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक व्यक्ति को जबरदस्ती नारा लगवा रहे हैं। उसे गांव में दोबारा न आने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने VIDEO और फरियादी की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना महिदपुर क्षेत्र के पिपलिया धूमा फंटे की है। जिस व्यक्ति के साथ ये घटना हुई, उसका नाम अब्दुल रशीद है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। VIDEO में दिखाई दे रहा है कि युवक कबाड़ का काम करने वाले का सामान फेंक रहे हैं और उससे जबरन नारे लगवा रहे हैं। धमकी के कारण डर से अब्दुल नारा लगाता है। इसके बाद युवकों ने उससे कहा कि गांव में घुसने की हिम्मत कैसे की। इधर, अब्दुल ने ग्राम सेकली के दो युवकों ईश्वरसिंह और कमलसिंह के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है। लेकिन, माहौल बिगाड़ने वाली ऐसी चीजों को कांग्रेस जानबूझकर हवा दे रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी सतेंद्र कुमार शुक्ल् ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसडीओपी आरके राय ने बताया कि धारा 505 (2), 506 व 153 के तहत केस दर्ज कर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टोक्यो पैरालिंपिक्स में मिला पहला मेडल: भारत की भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल मुकाबले में जीता सिल्वर मेडल

Sun Aug 29 , 2021
टोक्यो। पैरालिंपिक में भाविनाबेन पटेल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल्स में क्लास-4 कैटेगरी में भारत को पहला मेडल दिलाया है। फाइनल में भाविना का मुकाबला वर्ल्ड नंबर-1 चीनी खिलाड़ी झोउ यिंग से था। यिंग ने भाविना को 11-7, 11-5 और 11-6 से हरा कर […]
silver medal india para olympim bahvnaben patel