वीडी मार्केट नागरिक सहकारी बैंक चुनाव : समन्वय पैनल के नौ और विश्वास पैनल के तीन सदस्य जीते

उज्जैन, अग्निपथ। वीडी मार्केट नागरिक सहकारी बैंक चुनाव में बाहरी और स्थानीय का मुद्दा व्यापारियों ने खारिज कर दिया। समन्वय पैनल के 12 में से 9 सदस्य संचालक मंडल के लिए चुन लिए गए। वहीं विश्वास पैनल के तीन सदस्यों को जीत मिली है। स्वंतत्र पैनल के दोनों ही सदस्य हार गए।

रविवार को सुबह 9 बजे से चार बजे तक मतदान हुआ था। शाम छह बजे से रात पौने दो बजे तक मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी ने रात पौने दो बजे परिणाम घोषित किया। 3200 मतदाता में से 2102 ने मतदान किया था। 62 वोट रिजेक्ट हुए। इससे पहले देर रात तक दावेदारों के बढ़त और पीछे होने का क्रम चलता रहा। सबसे ज्यादा उत्सुकता लोगों को शैलेष कलवाडिया और नरेंद्र सोगानी को लेकर थी। सोगानी 1059 मत मिले। जबकि शैलेष कलवाडिया को 973 वोट मिले। सबसे ज्यादा वोट राजेश माहेश्वरी 1442 को मिले। राजेश गर्ग को 1353, राकेश वनवट को 1269 वोट मिले। दिलीप बरबोटा को 1105, रामविलास गुप्ता को 1089, मनोज बोहरा को 1064 वोट और आलोक अग्रवाल को 979 वोट मिले। महिला प्रत्याशियों में रिकिता चौधरी को 1341 और सुनीता पलोड 1126 वोट के साथ जीत गई। जबकि पूनम टेकवानी को 900 वोट ही मिले हैं। अनुसूचित जाति के प्रत्याशी हरीनारायण बड़वाया 1400 से मतों से जीते हैं। उनके प्रतिद्वदी चंद्रमोहन रावत को 440 वोट पर ही संतोष करना पड़ा।

900 से ज्यादा वोट लेकर भी तीन प्रत्याशी हारे

वीडी मार्केट बैंक के चुनाव में 900 से ज्यादा वोट लाने के बाद भी मोहन काला 914 वोट, अंतिम जैन 958, मनीष जैन 956 वोट लाकर जीत से मात्र 14 से 59 वोटों से हार गए। क्योंकि इस चुनाव में सबसे कम वोट से शैलेष कलवाडिया जीते हैं। इनके मतों से तीनों के मतों का ज्यादा अंतर नहीं है।

बैंक प्रबंधन ने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई

बैंक के चुनाव में बैंक प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने व्यवस्था को बनाए रखने में योगदान दिया। इसमें सीईओ शरद गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक सुरेश नीमा, प्रबंधक मुकेश त्रिवेदी के मार्गदर्शन में टीम लगी हुई थी। इसके अलावा सहकारिता विभाग, 50 से ज्यादा पुलिस अफसरों की टीम रात तक चुनाव व्यवस्था में लगी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डांसिंग सुपर स्टार सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले में मुख्य निर्णायक रहीं उज्जैन की खुशबू पांचाल

Mon Aug 30 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। देशभर के नृत्य कलाकारों के बीच आयोजित रियलिटी शो डांसिंग सूपर स्टार सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया, जिसमें उज्जैन की कथक नृत्यगुरू डॉ. खुशबू पांचाल बॉलीवुड एवं कथक में विशिष्टता हेतु बतौर मुख्य निर्णायक आमंत्रित की गई। कार्यक्रम का आयोजन बॉलीवुड […]

Breaking News