सजायाफ्ता कैदियों की 30 दिन की सजा होगी माफ -जेल मंत्री डॉ. मिश्रा

सेंट्रल जेल भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में हुए शामिल

उज्जैन। जेल एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा हैं कि प्रदेश की जेलों में जघन्य अपराधों में सजायाफ्ता बंदियों को छोड़ शेष बंदियों की 30 दिन की सजा को माफ किया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने सेंट्रल जेल भोपाल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में यह बात कही। समारोह में सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे।

जेल एवं गृह मंत्री मंत्री डॉ. मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सेंट्रल जेल के सभा कक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंदियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने क्षेत्रीय सांसद सुश्री ठाकुर की मांग को स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि आज से ही सेंट्रल जेल में उपलब्ध सामग्री के अनुसार कैंटीन को प्रारंभ कर दिया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की जेलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन उपवास करने वाले बंदियो के लिए फलाहार की व्यवस्था की जाएगी। शेष अन्य बंदियों के लिए विशिष्ट पकवानों की व्यवस्था रहेगी।

जेल में बंदियों द्वारा श्रीकृष्ण के कारावास में जन्म और श्री वसुदेव के साथ टोकरी में यमुना के पार सकुशल भगवान श्रीकृष्ण के पहुँचने का अद्भुत दृश्य का प्रस्तुतीकरण दिया गया। समारोह में महानिदेशक जेल श्री अरविंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार अवस्थी, डीआईजी जेल श्री संजय पांडेय और श्री एम.आर. पटेल, जेल अधीक्षक श्री दिनेश नरगावे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज की अपेक्षाएं पूरी करने के लिए सदैव चलता रहेगा संगठन का रथ: अनिल सिंह चंदेल

Tue Aug 31 , 2021
क्षत्रिय महासभा के वार्ड सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय महामंत्री; चौहान एवं तोमर अध्यक्ष नियुक्त उज्जैन।  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वार्ड 46 के सम्मेलन में अध्यक्ष पद पर दिलीप सिंह चौहान एवं युवा विंग के अध्यक्ष पद पर अनुज सिंह तोमर तथा महिला विंग के अध्यक्ष पद पर रजनी सिकरवार […]
Akhil bhartiya kshatriya mahasabha ward 46 ujjain