रोजगार सहायक से तंग ग्रामीणों ने सरपंच के साथ कलेक्टर को दिया ज्ञापन

देवास, अग्निपथ। ग्राम पंचायत काछी गुराडिय़ा के रोजगार सहायक द्वारा गांव के निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में रिश्वत की मांग करने आदि समस्याओं से तंग ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर के यहां शिकायत की। ग्रामीण जन गांव से सरपंच जुगल किशोर मालवीय के नेतृत्व में रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे।

सरपंच मालवीय ने बताया कि ग्राम पंचायत रोजगार सहायक जितेन्द्र प्रजापत द्वारा निर्माण कार्य में ग्रामीणों से जनकल्याण कार्य योजनाओं में पैसे लेकर कार्य किया जाता है। जिससे समस्त ग्रामवासी आर्थिक रूप से परेशान होकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है। इसकी शिकायत ग्रामवासी राजेन्द्र पिता अमर सिंह, प्रेम सिंह पिता केशरसिंह, जितेन्द्र धनसिह, निलेश पिता मनोहर सिंह, अर्जुन पिता मांगीलाल, कमलाबाई, उमराव सिंह आदि ने अलग-अलग आवेदन दिनांक 18 अगस्त को देकर की। साथ ही इस संबंध में ग्राम पंचायत के माध्यम से पंचगण ने ठहराव प्रस्ताव करके जनपद पंचायत सोनकच्छ को समस्त ग्रामवासी लगभग 200-300 की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद भी अब तक रोजगार सहायक पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। वर्ष 2018-19 में भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन जब भी कार्यवाही नही हो सकी। कार्यवाही नही होने से रोजगार सहायक के हौसले बुलंद है, जिससे ग्रामीणों में भय का वातावरण व्याप्त है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रोजगार सहायक हर काम के लिए हमसे 5 से 40 हजार रूपए की मांग करता है और नहीं देने पर कार्य रोक देता है। वहीं रोजगार सहायक सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर कर पैसों का लेनदेन कर देता है। जिसकी भनक सरपंच तक को नहीं लगने देता है। सरपंच व ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे रोजगार सहायक को सेवा से हटाने के आदेश शीघ्र प्रदान किए जाए।

जिला कलेक्टर द्वारा रोजगार सहायक पर उचित कार्रवाई नही की गई तो ग्रामीण अनशन पर बैठ जायेंगे। ज्ञापन देने के दौरान मोहन कुंभकार, श्रीमल कुशवाह, उप सरपंच ज्ञानसिंह, रूप सिंह, राजेन्द्र कुशवाह, अविनाश कुशवाह, अनिल कुशवाह, धनसिंह कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह, जसमत कुशवाह, अनिल कुशवाह, दुलीचंद डॉक्टर, शत्रुघ्न, जितेन्द्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटी ने कहा-मम्मी तुम तो जाओ, ऐसा मौका फिर नहीं आएगा, यही आखिरी सफर बना

Tue Aug 31 , 2021
बेटी के ससुराल आई थी रिश्तेदार तीर्थ कराने ले गए उज्जैन, अग्निपथ। नागौर के श्रीबालाजी में मंगलवार सुबह हुए सडक़ हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोग उज्जैन के सज्जनखेड़ा गांव के हैं, जबकि 5 लोग घायल भी हैं। गांव में सबसे […]

Breaking News