व्यापारी बोले- मंडी का तीसरा फड शराबियों का अड्डा

अनाज तिलहन संघ के नए पदाधिकारियों का मंडी बोर्ड के कर्मचारियों ने किया स्वागत

उज्जैन,  अग्निपथ । कृषि उपज मंडी समिति में बना तीसरा फड शराबियों का शाम सात बजे बाद अहाता बन जाता है। यहां शराब दुकान से ज्यादा सुबह हर ब्रांड की शराब की बोतल मिल जाएगी। इससे मंडी में अराजकता का माहौल बन जाता है। इसे दूर करने के लिए मंडी और प्रशासन काम करें। ताकि रात में रुकने वाले किसानों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

उक्त बात कृषि उपज मंडी समिति के कार्यालय में व्यापारियों ने मंडी प्रशासन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस समस्या का निराकरण करने से किसान आने वाले सीजन में बिना किसी भय के खरीद-फरोख्त कर सकेंगे। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन के अफसर और कर्मचारियों को मंडी में सफाई व्यवस्था को ठीक करने और बिजली सप्लाई को सुचारू रूप से करने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि पिछले कई महीनों से मंडी में अक्सर स्ट्रीट लाइटें बंद हो जाती है। इसके लिए अच्छी कंपनी की लाइटें लगाई जाएं।

सम्मान समारोह में अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारी, किसान और कर्मचारी मिलकर मंडी की व्यवस्था में सहयोग करेंगे तो समस्या का निराकरण हो जाएगा। इसका समर्थन सभी व्यापारियों और कर्मचारियों ने भी किया।

इस दौरान अनाज तिलहन संघ के मुकेश हरभजनका, निमेष अग्रवाल, अभिषेक जैन, उमेश जैन, मंडी समिति कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल पुरोहित, सचिव अश्विन पहाडिया, जयेश तोमर, रविंद्र सिंह सोलंकी, दीपक श्रीवास्तव, कमल बर्मन, जितेंद्र तिवारी, मनोहर सिंह पंवार, कैलाश आंजना, निशा मुवैल, शिखा यादव, मिथिलेश उमठ, दीपिका चौहान, शशि शुक्ला, संजना सोनी, छगनलाल पोरवाल, संगीता चौधरी, कृष्णपाल सिंह, अंकित चौबे, महेंद्र यादव, नेहा देवड़ा, पूर्णिमा पोरवाल, जितेंद्र जाट आदि मौजूद थे।

टाटा की खुदाई से मंडी की सडक़ों को हालत खराब

मुकेश हरभजनका ने बैठक में मंडी टाटा की खुदाई से सडक़ों की हालत खराब होने और सफाई न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिजली के पोल पर स्ट्रीट लाइटें आए दिन बंद हो जाती है। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन को अनेक बार समस्या से अवगत कराया है। अब एक माह बाद सीजन आने वाला है, इसलिए सभी व्यवस्था को ठीक कर लिया जाए।

व्यापारियों की टीम करेगी अफसर,कर्मचारियों के साथ दौरा

मंडी की अव्यवस्था को दूर करने के लिए व्यापारियों ने सुझाव दिया कि व्यापारी और कर्मचारी,अफसरों की टीम मिलकर मंडी का दौरा करे। जो समस्या तत्काल ठीक कराई जा सकती है, उसे समय रहते ठीक कर देना चाहिए। इस पर मंडी के सहायक सचिव प्रवीण चौहान आदि ने मंडी सचिव से चर्चा करने के बाद फैसला लेने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा: कनिष्का शर्मा स्ट्रांग वूमेन, निलेश शिंदे को स्ट्रांग मेन का खिताब

Thu Sep 2 , 2021
उज्जैन के 123 पुरुष एवं 23 महिला खिलाडियों ने भी की सहभागिता उज्जैन। उज्जैन जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संरक्षक प्रेमसिंह यादव, मार्गदर्शक शैलेंद्र व्यास के मार्गदर्शन मे जिला स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा का आयोजन विक्रम विश्व विद्यालय के स्पोट्र्स कांप्लेक्स में किया गया। एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष जयसिंह यादव, […]