चौथे दिन गंभीर डेम से मिली युवक की लाश

उज्जैन, अग्निपथ। लापता युवक की शुक्रवार को गंभीर डेम से लाश बरामद हो गई। सोमवार दोपहर से लापता था। 2 दिनों तक उसकी तलाश में अभियान भी चलाया गया था। भैरवगढ़ थाने के एसआई पवन अचाले ने बताया कि सुबह 8 बजे के लगभग अंबोदिया के चौकीदार ने डेम में लाश दिखाई देने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान सोमवार दोपहर से लापता कार्तिक पिता प्रकाश त्रिवेदी (23) निवासी ग्राम असलावदा इंगोरिया के रूप में की गई। परिजनों की सूचना पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। कार्तिक का शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी गई। अंकल जितेन्द्र त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि कार्तिक इंजीनिरिंग का छात्र था। इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रक्षाबंधन पर आया था और 4 दिन पहले कुछ देर में आने का बोलकर निकला था। एसआई अचाले ने बताया कि उसके गंभीर डेम में डूबने की आशंका के चलते 2 दिनों तक सर्चिंग अभियान चलाया गया था। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं से मिला, पांव से बंधी थी साइकिल

Fri Sep 3 , 2021
देवास, अग्निपथ। तीन दिन से घर से लापता एक युवक का शव शुक्रवार सुबह एक कुएं से मिला। शव के हाथ बंधे थे और उसके पांव में साइकिल भी बंधी निकली। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेंढकीचक स्थित श्याम चौधरी […]