प्रेमिका रोकती रही, प्रेमी ने लगा ली फांसी

उज्जैन। हलवाई का काम करने वाले युवक ने प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और गले में फंदा डाल लिया। प्रेमिका उसे रोकती रही, लेकिन हलवाई ने मौत को गले लगा लिया। घटना बुधवार रात को सामने आई। गुरुवार सुबह पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।

नागझिरी थाना क्षेत्र की क्षिप्रा विहार स्थित मल्टी में किराये से रहने वाले हलवाई मनीष पिता गोपाल लोधी ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी प्रेमिका विनिता की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया था। सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मनीष 2 बच्चों का पिता था। उसका 4 सालों से साथ काम करने वाली विनिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विनिता की एक संतान है और उसका पति से तलाक का न्यायालय में केस चल रहा है। रात को दोनों सेठीनगर में आयोजित कार्यक्रम में खाना बनाने गये थे। जहां से मनीष घर लौट आया था। रात 9:30 बजे उसने विनिता को वीडियो कॉल किया। जिसमें वह गले में फंदा डालते दिखाई दे रहा था।

विनिता ने उसे रोकने का प्रयास किया और कॉल काटकर क्षिप्रा विहार तक पहुंची। दरवाजा बंद पाकर उसने आसपास के लोगों की मदद से तोड़ा। मनीष फंदे पर लटका हुआ था।

नागझिरी थाने के एसआई लिवान कुजूर का कहना था कि फिलहाल मनीष द्वारा उठाए गये कदम का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही पता चल पायेगा कि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है।

दुर्गा कालोनी में रहता था मनीष

मनीष के फांसी लगाने की जानकारी लगने पर दुर्गा कालोनी में रहने वाले परिजन अस्पताल पहुंचे गये थे। बहन का आरोप था कि उसके भाई की हत्या की गई है। वह एकलौता भाई था। शाम को घर आया तो और कुछ देर में आने का कहकर वापस चला गया था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता। परिजनों का गुस्सा देख पुलिस ने विनिता को अस्पताल जाने से रोक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिदपुर बस स्टैंड के पास भीषण हादसा : तेज गति से आ रहे ट्राले ने महिला को रौंदा, मौत

Thu Nov 26 , 2020
महिदपुर। गुरुवार शाम बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के सामने गैस सिलेंडर से भरे ट्राले ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया। भीषण हादसे में बाइक से गिरी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्राला चालक […]