चारधाम मंदिर के पास बदमाशों ने मचाया गदर, पांच कारें फोड़ी

वाहन मालिकों ने थाने में दिया आवेदन,सीसी टीवी फुटेज से तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। चारधाम मंदिर के पास देर रात बदमाशों ने उत्पात मचाते हुए पांच कार सहित आधा दर्जन से अधिक वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। रविवार सुबह घटना का पता चलने पर वाहन मालिकों ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसी टीवी फूटेज से बदमाशों का पता लगा रही है।

इंटरपीटिशन मार्ग से जयसिंहपुरा तक रहवासी वाहन पार्क करते हैं। शनिवार रात करीब 12.15 बजे आधा दर्जन बदमाशों ने यहां खड़ी पांच कारों के कांच व दो पहिया वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। देर रात घटना होने से रहवासी उत्पातियों को देख नहीं सके। रविवार सुबह वाहन क्षतिग्रस्त देखे तो थाने पहुंचे और आवेदन दिया। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र के सीसी टीवी खंगाल रही है। लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं है।

इनका कहना
देर रात करीब पांच कारों के कांच व अन्य वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई है। तीन बदमाशों द्वारा घटना करने का पता चला है। सीसी टीवी फूटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रहे है।
-पल्लवी शुक्ला,सीएसपी कोतवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजी अस्पताल में वार्ड बाय ने घायल महिला को चांटा मारा

Sun Sep 5 , 2021
करणी सेना के हंगामे के बाद केस दर्ज उज्जैन,अग्निपथ। माधव क्लब रोड स्थित निजी अस्पताल के वार्ड बाय पर गंभीर रूप से घायल महिला मरीज को चांटा मारने का आरोप लगा है। घटना के विरोध में देर रात करणी सेना ने अस्पताल में हंगामा किया तो नीलगंगा पुलिस को दो […]