जीवाजीगंज क्षेत्र के बदमाशों से चार चोरी का खुलासा, लाखों का माल बरामद

सामाजिक संगठन का पदाधिकारी निकला सरगना, इंदौर में छिपाता था चोरों को

उज्जैन,अग्निपथ। शहर में हुई चार बड़ी चोरी का जल्द खुलासा हो सकता है। मामलों में सायबर सेल व चिमनगंज ने जीवाजीगंज क्षेत्र के नाबालिग सहित चार बदमाशों को पकड़कर लाखों का माल बरामद किया है। खास बात यह है कि गिरोह का सरगना एक सामाजिक संगठन का पदाधिकारी है जो बदमाशों को इंदौर में छिपाता है। हालांकि प्रयास के बाद भी वह गिरफ्त में नहीं आ सका।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सायबर सेल व चिमनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जीवाजीगंज क्षेत्र निवासी बिलाल, शैजान व दो अन्य को चोरियां करने के आरोप में पकड़ा। चारों से जून माह में गणेश टेकरी निवासी कलाबाई मारू के घर हुई चोरी के साथ महाकाल सहित दो अन्य क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा हो गया। पुलिस को यह भी पता चला कि वारदातों के पीछे इंदौर निवासी गुलरेज है। वह राष्ट्रीय संगठन का पदाधिकारी होने की आड़ में चोरों को वहीं एक फ्लेट में छिपाता है। जानकारी के बाद शनिवार को दल ने उसके घर छापा मारा, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। हालांकि पुलिस ने चारों की निशानदेही से करीब 50 ग्राम सोना, एक किलो चांदी सहित काफी सामान बरामद कर लिया है। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने गिरोह को पकडऩे की पुष्टि तो की, लेकिन बरामदगी के बाद जल्द खुलासा करने का कहा है।

मां बेचती है चोरी का माल
पुलिस की माने तो बिलाल ने ताला तोडऩे के लिए खास औजार बना रखे हैं। शारीरिक संरचना के कारण वह छोटी जगह में भी घुस जाता है। इसलिए लगभग रोज चोरी करता है। बिलाल व उसके साथी की मां ही चोरी का माल बेचती है। बड़ा माल हाथ लगने पर गुलरेज ठिकाने लगाता है।

कथित पत्रकार को छुड़ाया
सूत्रों के अनुसार शनिवार को इंदौर में दबिश के दौरान गुलरेज भाग गया, लेकिन उसे समाजसेवी बताते हुए एक कथित पत्रकार टीम से उलझ गया। इस पर उसे गाड़ी में बैठा लिया था, लेकिन यहां के बाहुबली अफसर ने उसे छुड़वा दिया। टीम माल बरामदगी के लिए भोपाल भी गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्लभ की बरसी की योजना भारी पड़ी, दो बदमाशों पर रासुका

Sun Sep 5 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। दो आदतन बदमाशों पर पुलिस प्रशासन ने रविवार को रासुका लगा दी। दोनों को जीवाजीगंज पुलिस ने कुख्यात बदमाश रहे दुर्लभ कश्यप की बरसी मनाने की योजना बनाने पर गिरफ्तार किया था। गौतम मार्ग निवासी कुशाग्र उर्फ नीतू पिता संदेश सोनी (20) व नयापुरा के अमित पिता संतोष सोनी […]