दुर्लभ की बरसी की योजना भारी पड़ी, दो बदमाशों पर रासुका

उज्जैन,अग्निपथ। दो आदतन बदमाशों पर पुलिस प्रशासन ने रविवार को रासुका लगा दी। दोनों को जीवाजीगंज पुलिस ने कुख्यात बदमाश रहे दुर्लभ कश्यप की बरसी मनाने की योजना बनाने पर गिरफ्तार किया था। गौतम मार्ग निवासी कुशाग्र उर्फ नीतू पिता संदेश सोनी (20) व नयापुरा के अमित पिता संतोष सोनी (21) पर पूर्व में पांच-पांच गंभीर अपराध दर्ज हैं। दोनों करीब दो साल पहले मारे गए दुर्लभ कश्यप की गैंग से जुड़े थे और 4 सितंबर को बड़े पैमाने पर उसकी बरसी मनाने के लिए बदमाशों को एकत्रित कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर दोनों के द्वारा दुर्लभ की बरसी की पोस्ट को फारवर्ड करने पर जानकारी मिलते ही पुलिस ने उन पर कार्रवाई की तैयारी कर दी थी। इसी के चलते रविवार को कलेक्टर आशीषसिंह ने दोनों पर रासुका लगा दी। टीआई गगन बादल ने बताया कि दोनों को रासुका का वारंट जारी होते ही गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा। याद रहे करीब एक माह पहले ही पुलिस ने दुर्लभ के साथी रहे चयन जैन को भी रासुका में जेल भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खरगोन से बेचने के लिए लाए थे शराब, एक को जेल भेजा, दूसरा शाम को धराया

Sun Sep 5 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। शहर के दो बदमाश शराब बेचने के लिए खरगौन से कार में ला रहे थे। नीलगंगा पुलिस ने बडऩगर बायपास से शराब के साथ पकड़ाए युवक को रविवार दोपहर जेल भेज दिया। मौके से फरार उसका दूसरा साथी भी शाम को गिरफ्त में आ गया। धन्नालाल की चाल निवासी […]