नौसेना का लड़ाकू विमान mig-29k क्रैश, एक पायलट लापता, दूसरे को बचाया

नई दिल्ली. नौसेना का एक लड़ाकू विमान मिग 29K गुरुवार शाम 5 बजे समुद्र में गिरकर क्रैश हो गया है। दुर्घटना के वक्त ये ट्रेनर विमान अरब सागर के ऊपर फ्लाई कर रहा था। हादसे में एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे पायलट की तलाश जारी है। नौसेना ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

भारतीय नौसेना ने जानकारी दी “समुद्र के ऊपर उड़ रहा मिग -29 K ट्रेनर विमान 26 नवंबर को लगभग शाम 5 बजे क्रैश हो गया। एक पायलट को बचा लिया गया है और दूसरे पायलट के लिए खोज जारी है। घटना की जांच के लिए दे दिए गए हैं। 

भारतीय नौसेना के पास 40 से अधिक मिग -29 K लड़ाकू विमानों का बेड़ा है जो गोवा से बाहर स्थित है और यह INS विक्रमादित्य विमानवाहक पोत से भी संचालित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि : इन किसानों को नहीं मिलेगी सातवीं किस्त

Fri Nov 27 , 2020
PM Kisan: इन किसानों को नहीं मिलेगी सातवीं किस्त, जानें क्यूं? नई दिल्ली. पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त दिसंबर के पहले हफ्ते से आनी शुरू हो जाएगी। दूसरी तरफ 173861 किसानों के खाते में छठी किस्त के रूप में मोदी सरकार ने पैसा तो भेजा पर पेमेंट फेल […]

Breaking News