वाकणकर ब्रिज से हथियारों के साथ पकड़ाये 6 बदमाश

उज्जैन, अग्निपथ। सुनसान मार्ग से लौट रहे बदमाशों के पास हथियार होने की सूचना पर पुलिस ने वाकणकर ब्रिज के पास घेराबंदी कर 6 बदमाशों को पकड़ा हैं। जिनके पास से पिस्टल-कट्टे मिले हैं।

नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि रविवार देर शाम कुछ बदमाशों के पास हथियार होने की सूचना पर घेराबंदी की गई थी। वाकणकर ब्रिज के समीप मंदिर के पास से ताजपुर के रहने वाले अबरार पिता इब्राहीम खान (34), राहुल पिता रुपसिंह पंवार (21), शिवराज पिता गजराजसिंह (38), तेजू पिता हीरालाल जायसवाल (34), विशाल पिता मुकेश माली (23) और राजू पिता नन्हेखां (19) को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पिस्टल, 3 देशी कट्टे, 6 जिंदा राउंड, 2 चाकू और चार मोबाइल बरामद हो गये। सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जहां लायसेंस संबंधित जानकारी ली। हथियार अवैध होना सामने आये। मामले में आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। थाना प्रभारी के अनुसार इस बात का पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से और किस मकसद के लिये लाये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितम्बर तक, पिछले 5 वर्षों में कुल 1935 संकल्प-पत्र भरवाये

Mon Sep 6 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसके अंतर्गत गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र रोग विभाग द्वारा लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि चिकित्सालय में […]

Breaking News