बढ़ती महंगाई का अनूठा विरोध, युकां ने चूल्हे पर चाय बना जनता को पिलाई

उज्जैन, अग्निपथ। दिन-ब-दिन बढ़ती महंगाई का विरोध उज्जैन युवक कांग्रेस द्वारा अनूठे तरीके से किया। कार्यकर्ताओं ने टॉवर चौक पर फेंकू टी स्टॉल लगाकर आमजनता को लकड़ी जलाकर चूल्हे पर चाय बनाकर पिलाई। युवक कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष चंद्रभानसिंह चंदेल के मार्गदर्शन और विधानसभा उपाध्यक्ष मोहसिन पठान के नेतृत्व में रसोई गैस के बढ़ते दामों का विरोध करते हुए चुनाव में महंगाई को लेकर किए गए वादे याद दिलाए।

पठान ने इस अवसर पर कहा कि बीजेपी सरकार ने आमजनता से वादा किया था कि वह महंगाई दर पर काबू करेगी। इसी को मुद्दा बनाकर उसने सरकार बनाईए लेकिन यह सरकार पूरी तरह फैल हो गई है। आज रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे है। कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन से आमजन की वैसे ही कमर टूटी हुई है। ऊपर से इस बढ़ती महंगाई से आमजन का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम देखे तो वह सैंकड़ा पार चुके हैं।

वहीं किराने का बजट अब दोगुना हो चुका है। इस अवसर पर चंदेल ने आमजन से कहा कि आने वाले चुनावों में इस भाजपा सरकार को सबक सिखाना जरूरी हो गया है। इस अवसर पर युकां के ऋतुराजसिंह, आकिब कुरैशी, रवि यादव, संजय वर्मा, भोपाल अंजना, शोभित दुबे, विवेक दोहर, जयंत ठाकुर, रोहित लाला, अमन ठाकुर, नबील भाई, नईम भाइ, बंटी शाह आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी मोहसिन पठान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span> किसानों की मांग : </span> लागत के आधार पर उपज का लाभकारी मूल्य दिए जाने के लिए कठोर कानून बनाएं

Tue Sep 7 , 2021
8 सितंबर को मेला कार्यालय के बाहर धरना देंगे किसान उज्जैन, अग्निपथ। किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिए जाने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे से कोठी रोड स्थित सिंहस्थ मेला कार्यालय के बाहर भारतीय किसान संघ द्वारा […]