सिंधिया को 51 किलो की माला पहनाई

Scindia swagat

उज्जैन, अग्निपथ। केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के उज्जैन आगमन पर भाजपा नेता उमेश सेंगर के नेतृत्व में शांति पैलेस चौराहे पर स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश में 53 दिन में 58 फ्लाइट्स की सौगात देने पर श्रीमंत का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत एवं मालवा की पगड़ी पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया गया। सिंधिया ने आने समय मे उज्जैन में हवाई पट्टी के विस्तार की बात कही एवं नाईट लैंडिंग प्रारम्भ हो सके उसकी व्यबस्था करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री मोहन यादव का भी भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, राजेन्द्र जोशी, राजेश आंजना, सरपंच त्रिलोक पटेल, सरपंच जितेंद्र चौहाण, जितेंद्र बिहानिया, एआईएमपी अध्यक्ष प्रमोद डफरिया, उपाध्यक्ष योगेश मेहता , संजय पंवार, आशीष दोषी आदि मौजूद थे।

नगर आगमन पर सिंधिया का स्वागत

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी मे केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर आए राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय उडय़न मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया का जितेन्द्र बिहाणिया मित्र मण्डली द्वारा महामृत्युंजय द्वार नानाखेड़ा पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र तंवर, अमन ठाकुर, सचिन टेमनिया, आशीष पांचाल, चेतनसिंह सिसोदिया, नीतू बाली, राकेश तिलकर, राजकुमार टाटावत, राहुल भाटी,विजय सेंगर,राज बाथम, गौरव साध, कमलेश गुप्ता, मोनू कोठार,डॉ. राकेश सिसोदिया, राहुल नागवंशी, सुनील मरमट, रोहित जाटवा, बबलू ठाकुर, आंनद जूनवाल, शुभम सुलानिया एवं कई युवा व भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो दुकानों से 150 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी

Tue Sep 7 , 2021
बडऩगर, अग्निपथ। उज्जैन-बडनगर मार्ग पर इंगोरिया थाना अंतर्गत राजोटा बस स्टैंड की इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल एवं मोबाइल गैलेरी से सोमवार मंगलवार की रात को चोरों ने धावा बोल हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालक राजकुमार बोड़ाना ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजे दुकान बंद […]