ठगी के केस में भाजपा नेता शंका के घेरे में, बन सकते हैं आठ आरोपी

मामला: आंजना समाजजनों से हुई ठगी का,तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

उज्जैन,अग्निपथ। आंजना समाजजनों से हुई करोड़ों की ठगी के प्रकरण में नया मोड़ आता नजर आ रहा है। तीन माह पहले दर्ज केस में बैंक रिकार्ड के आधार पर पुलिस एक भाजपा नेता सहित आठ शिकातयकर्ताओं को भी आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।

मालनवासा निवासी आनंद भटोल, उसकी पत्नी कविता के खिलाफ 18 जून को बसंत विहार निवासी भाजपा नेता मनीष आंजना ने 65 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया था। मामले में उसके पिता मांगीलाल व वकील भाई धर्मेंद्र को भी सहयोगी बताया था। प्रकरण में ब्रजराज खेड़ी निवासी अमन आंजना व मऊ ओमप्रकाश, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के धीरज आंजना सहित आठ अन्य ने भी लाखों रुपए ठगने की शिकायत की थी। पुलिस ने धर्मेंद्र, मांगीलाल को जेल भेजने और आनंद द्वारा कोर्ट में सरेंडर करने के बाद जांच करते हुए आनंद के खातों की जांच की। पता चला आठ शिकायतकर्ताओं के खातों में आनंद ने लाखों का ट्रांजेक्शन किया है। जानकारी के बाद माना जा रहा है कि पुलिस आठ शिकायतकर्ताओं को भी आरोपी बना सकती है। याद रहे आरोप लगाया गया था कि भटोल ने 20 प्रतिशत प्रति सप्ताह मुनाफा देने का लालच देकर करोड़ों की चपत लगाई है।

एसपी को शिकायत

-शिकायतकर्ताओं को फंसने की आशंका पुलिस द्वारा कोर्ट में 173 /8 में चालान पेश करने से हुई। जिसमें पुलिस ने अनुसंधान जारी होने का हवाला देते अधूरा चालान पेश किया है। साथ ही इसमें शिकायतकर्ताओं के ट्रांजेक्शन का रिकार्ड भी रख दिया। जानकारी मिलते ही शिकायतकर्ता मंगलवार को समाजजनों के साथ एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला को टीआई के खिलाफ शिकायत कर दी।

नानाखेड़ा टीआई ओपी अहीर ने बताया 

लाखों रुपए के ठगी के प्रकरण में आठ शिकायतकर्ताओं के अकाउंट में भी ट्रांजेक्शन होने से उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसलिए 173/8 में चालान पेश नहीं किया है। मामले में आरोपी बन सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंधिया को 51 किलो की माला पहनाई

Tue Sep 7 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के उज्जैन आगमन पर भाजपा नेता उमेश सेंगर के नेतृत्व में शांति पैलेस चौराहे पर स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश में 53 दिन में 58 फ्लाइट्स की सौगात देने पर श्रीमंत का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत एवं मालवा की पगड़ी […]
Scindia swagat

Breaking News