दो दुकानों से 150 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी

बडऩगर, अग्निपथ। उज्जैन-बडनगर मार्ग पर इंगोरिया थाना अंतर्गत राजोटा बस स्टैंड की इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल एवं मोबाइल गैलेरी से सोमवार मंगलवार की रात को चोरों ने धावा बोल हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालक राजकुमार बोड़ाना ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजे दुकान बंद कर अपने घर गावड़ी लोधा चला गया। मंगलवार सुबह दुकान खोली तो पीछे का चद्दर कटा हुआ था और अंदर रखे 150 नग मोबाइल फोन, दो कलर प्रिंटर, एक लैपटॉप, 4 कलर टीवी, एक एलईडी सहित इलेक्ट्रॉनिक समान गायब था। वही पास में एक और मोबाइल दुकान से ताला तोड़ अंदर रखे मोबाइल, पंखे चुरा ले गए। इंगोरिया पुलिस के सहायक उप निरीक्षक संजय माथुर ने बताया कि दोनों दुकानों का मौका पंचनामा बना कर चोरी गए मोबाइल के नम्बरो को सायबर हाल को भेज जांच की जा रही है । जल्द ही उक्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईओडब्ल्यू का छापा: कानड़ सहकारी संस्था का सुपरवाइजर करोड़पति निकला

Tue Sep 7 , 2021
दो साल पहले लगा था 85 लाख के गबन का आरोप कानड़/उज्जैन,अग्निपथ। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) उज्जैन की टीम ने मंगलवार को आगर स्थित कानड़ में सहकारी बैंक के सुपरवाइजर के घर छापा मारा। जांच के दौरान करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज के साथ बैंक में 17 लाख जमा होने […]
Eow

Breaking News