बोलेरो की टक्कर से हुई थी महिला की मौत, एसआई पर केस

घायल पुत्र-पुत्री के बयान पर कार्रवाई

महिदपुर रोड/उज्जैन, अग्निपथ। बोलेरो से बाइक को टक्कर मारने और घटना में महिला की मौत के साथ भाई बहन के घायल होने की घटना में मंगलवार को महिदपुर रोड पुलिस ने केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि मामले में यहीं पदस्थ उपनिरिक्षक को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के मुताबिक नागदा स्थित दुर्गापुरा निवासी जितेंद्र पिता लालसिंह सिसौदिया (20) मां आशा (38) व बहन पूजा को लेकर 5 सितंबर की दोपहर करीब 2.30 बजे बाइक एमपी 13 एमए 6003 से माता के दर्शन के लिए जा रहा था। खारवा मार्ग पर बोलेरो एमपी 09 सीएस 8754 से जा रहे एसआई नानकराम पटेल ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी थी।

जिससे तीनों घायल हो गए थे। नागदा अस्पताल ले जाने के दौरान आशा सिसौदिया की मौत हो गई थी। वहीं घायल जितेंद्र व पूजा को भर्ती कराना पड़ा था। मामले में बोलेरो जब्त करने के बाद दोनों के बयान के बाद मंगलवार को टीआई योगेंद्रसिंह कुशवाह ने एसआई पटेल पर 279, 337, 304 ए के तहत केस दर्ज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा में ईमानदार उपेक्षित,दलाल सक्रिय -सोनी

Tue Sep 7 , 2021
तराना। भाजपा संगठन मे दलाल सक्रिय हैं और इन्हें बढावा देकर ईमानदार कार्यकर्ताओ की उपेक्ष करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट किशोर कुमार सोनी (पंजाबी) ने भाजपा सरकार को भी कठघरे में लेते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं है। जिसका खमियाजा […]