ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार:शिप्रा नदी किनारे रामघाट पर नोटों की बारिश का झांसा देकर साढ़े पांच लाख ठगे

5 माह बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, गैंग की महिला सदस्य अब भी पहुंच से बाहर

उज्जैन। तंत्र क्रिया के जरिये नोटों की बारिश का लालच देकर एक युवक से फर्जी तांत्रिकों ने साढ़े पांच लाख की ठगी कर दी। आरोपी 5 माह में पकड़ा गए हैं। तंत्र क्रिया और नोटों की बारिश कर रुपए दुगने करने के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर पांच सदस्य गेंग ने ना सिर्फ उज्जैन में बल्कि इंदौर, भोपाल और गुजरात में भी ठगी की है। बुधवार को मास्टर माइंड आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी हालांकि इसके तीन साथी पहले से ही जेल में है और एक अन्य आरोपी महिला फरार है। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया आगर जिले की विवेकानंद कालोनी में रहने वाले आशीष ने अप्रैल में महाकाल थाने में फर्जी तांत्रिक बाबा मुबारिक पर केस दर्ज कराया था। मुबारिक और उसके साथियों ने आशीष को प्रलोभन दिया था कि वे नोटों की बारिश कराएंगे। इसके लिए शिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर पूजा पाठ करना होगी।

फर्जी तांत्रिकों के कहे अनुसार आशीष ने वैसा ही किया जैसा वे कहते गए। पूजा-पाठ के बाद बाबा ने नदी में जलते दिये प्रवाहित करने को दिए। जैसे ही आशीष नदी में उतरा बाबा अौर उनके साथी पैसा लेकर फरार हो गए। आशीष जब तक दिये प्रवाहित कर लौटा वहां कोई नहीं मिला। आशीष ने आसपास ढूंढ़ा मगर वहां कोई नहीं मिला। फिर उसने महाकाल थाने में बाबा मुबारिक और उसके साथियों पर केस दर्ज कराया। महाकाल पुलिस ने कुछ ही समय में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मुर्तजा निवासी इंदौर दीपक निवासी हरदा, विनोद निवासी खरोल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी मुबारिक आज पकड़ में आया। इसे पुलिस गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल एक महिला आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। सभी आरोपी उज्जैन, हरदा, इंदौर, उन्हेल के रहने वाले हैं। आरोपियों पर धारा 420 व 34 के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपियों ने राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क स्थित एक युवक को भी ठगा है। भोपाल पुलिस भी मामले में इन लोगों की तलाश कर रही है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने गुजरात में भी इसी तरह ठगी की घटना की अंजाम दिया है।

मुबारिक बाबा के पास मिला प्रेस कार्ड –
पुलिस ने ये बताया कि बाबा के पास एक राष्ट्रीय टीवी चैनल का प्रेस कार्ड भी मिला है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड, 1 मोटर सायकल, नगद 15000 भी जब्त किए हैं। बाबा और उसके साथी इसी मोटर साइकल पर सवार होकर रामघाट से भागे थे।

ये है मामला
प्रॉपर्टी का काम करने वाले आशीष सूर्यवंशी निवासी आगर से इंदौर के आजादनगर निवासी तांत्रिक मुबारिक लोहार ने तांत्रिक क्रिया से नोटों की बारिश का प्रलोभन दिया। इसके बाद उसे उज्जैन रामघाट क्षेत्र में बुलाया और पूजन के लिए नदी में खड़ा करवा पांच लाख लेकर साथियों समेत फरार हो गया था। मुबारिक अग्रिम जमानत का भी प्रयास कर चुका है। सीसीटीवी फुटेज में वह महिला सहयोगी के साथ घटना वाले दिन कैमरे में कैद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल के नाम पर ठगी का धंधा: घोड़े को पॉलिश करके बनाते हैं काला फिर घिसते हैं उसकी नाल, तब महाकाल और शनिकृपा के नाम पर बेचते हैं

Wed Sep 8 , 2021
उज्जैन। देश-विदेश से महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ यहां मंदिर के नजदीक ही कुछ युवक उन्हें ठग रहे हैं। वे घोड़े पर काला रंग चढ़ाकर उसकी नाल बेच रहे हैं। एक नाल की कीमत 500 रुपए तक वसूल रहे हैं। नाल घिसकर वे कहते हैं ये घोड़े […]