:इंटरनेट से ढूंढा जीवनसाथी; सगाई में दिए लाखों रुपए, शादी में मांगी कार, नहीं दी तो युवक ने रिश्ते से मना कर दिया

इंदौर। दहेज में कार न मिलने पर शादी से युवक ने शादी से इनकार कर दिया। शादी मेट्रोमोनियल साइट से तय हुई थी। लड़की इंदौर की और लड़का जयपुर का है। दोनों की सगाई जयपुर में हुई थी। यहां लड़की के परिवार वालों ने लड़के को पांच लाख रुपए दिए। अब युवक ने शादी में कार देने की डिमांड कर दी। लड़की वालों ने कार देने से मना कर दिया तो शादी से ही इनकार कर दिया।

लड़की के युवक, उसकी मां और पिता पर दहेज का मामला दर्ज कराया है। इंदौर की लसूड़िया थाना पहुंचे रमेशचंद्र गुप्ता निवासी सेक्टर बी स्कीम नंबर 78 ने बताया कि उनकी 4 बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी की शादी के लिए jeevansathi.com पर रिश्ता तलाश रहे थे, तभी आकाश गुप्ता का बायोडाटा मिला। गुप्ता परिवार ने उन्हें जयपुर बुलाया, जहां सगाई की रस्म की गई। सगाई में 5 लाख रु. दिए थे। अब शादी में दूल्हे ने कार और सोने के जेवर की मांग कर दी। देने से इनकार किया तो लड़के ने शादी से ही मना कर दिया।

पुलिस ने रमेशचंद्र गुप्ता की शिकायत पर युवक आकाश गुप्ता, उसकी मां आशा गुप्ता और पिता विकास गुप्ता पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

इंदौर में होने थी शादी
रमेशचंद्र गुप्ता का कहना है कि आकाश गुप्ता (26) से बेटी की शादी केके रायल होटल के पीछे लक्खाबाग होनी थी। सगाई की रस्म में पांच लाख रुपए देने के बाद भी कार और सोने-चांदी के जेवर की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्यूआर कोड पर निजी मोबाइल नंबर डालकर मांगा जा रहा महाकाल के नाम पर दान

Wed Sep 8 , 2021
महाकाल मंदिर समिति के लेखापाल का कारनामा : मंदिर समिति का मौन पैदा कर रहा है शंका उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दानदाताओं को लुभाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति नित नए प्रयास कर रही है लेकिन मंदिर प्रबंध समिति ने क्यूआर कोड के साथ ही लेखापाल को उसके […]

Breaking News