यातायात पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, प्रेशर हार्न, बिना नंबर प्लेट वाहन किए जा रहे जब्त

झाबुआ, अग्निपथ। पिछले दिनों बजरंग सेना की जिला इकाई द्वारा शहर में नाबालिग बच्चों द्वारा दो पहिया वाहन चलाने, तीन सवारी, बिना कागजात वाले वाहन, प्रेशर हार्न वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं आदि को लेकर यातायात प्रभारी झाबुआ विजेन्द्रसिंह मुजाल्दा को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसे मीडिया द्वारा भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।

जिसके बाद यातायात पुलिस झाबुआ ने ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। ऐसे वाहनों के सख्ती से चालान बनाए जाने के साथ जब्ती में भी लिए जा रहे है। जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी श्री मुजाल्दा ने बताया कि 5 सितंबर, रविवार से ऐसे दो पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जिसमें मुख्य बाजारों और कॉलोनियों के साथ हाईवे मार्गों पर भी अलग-अलग दल बनाकर यातायात अमले द्वारा सत्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नाबालिग बालक-बालिकाओं द्वारा वाहन चलाने पर उन्हें एवं उनके अभिभावकों को समझाइश देने के अतिरिक्त बिना कागजात, नंबर प्लेट, तीन सवारी वाहन जब्त किए जा रहे हंै। प्रेशर हार्न वाले वाहनों को हार्न निकालकर उन पर चालानी कार्रवाई भी की जा रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंंतरप्रांतीय बस स्टैंड अतिक्रमण की जद में, जिम्मेदार नगर परिषद ने नहीं लगाए सीसी टीवी कैमरे

Wed Sep 8 , 2021
थांदला, अग्निपथ। गुजरात, राजस्थान सीमा से सटे थांदला नगर का बस स्टैंड जिम्मेदारों की उदासीनता का शिकार बना हुआ। बस स्टैंड शुरू से विवादों में रहा। बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप के चलते बस स्टैंड जैसे तैसे शुरू तो हुआ किन्तु नगर परिषद जिसकी जिम्मेदारी बस स्टैंड को विकसित करना थी […]