पांच दिन पहले बैंक में नौकरी लगी युवक ने रात को फांसी लगा ली

दु:खद घटना: 24 घंटे में तीन ने की आत्महत्या

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में 24 घंटे में एक अधेड़ सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में पांच दिन पहले बैंक में नौकरी पाने वाला युवक भी है। वहीं एक टेलर व मंडी में काम करने वाले ने भी मौत को गले लगाया है। तीनों मामलों में मर्ग कायम कर शुक्रवार को संबंधित थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।

1 डिप्रेशन में दी टेलर ने जान

नागझिरी स्थित बिहारी कॉलोनी निवासी हुकुम पिता गंगासिंह चौहान (46) टेलर था। हुकुम के आदतन शराबी होने पर पत्नी उसे छोडक़र पुत्र के साथ एक साल से गीता कॉलोनी में रहती थी। गुरुवार को हुकुम ने दिनभर दरवाजा नहीं खोला। शंका होने पर लोगों ने वेंटिलेशन में से झांककर देखा तो हुकुम मफलर से फांसी लगाकर लटका दिखा। सूचना पर नागझिरी पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव निकाला और मर्ग कायम किया, लेकिन उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका। लोगों की माने तो संभवत: शराब की लत व पत्नी-बच्चे के अलग रहने से डिपे्रेशन का शिकार होने पर उसने जान दी है।

2 प्रेम-प्रसंग बना मौत का कारण

कोठी रोड़ स्थित युनिर्वसिटी केंपस निवासी छात्रावास के भृत्य राजेंद्र सिंह चौहान का पुत्र राजवीर (19) की पांच दिन पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नागझिरी शाखा में चपरासी की नौकरी लगी थी। शुक्रवार सुबह पिता जगाने गए तो वह कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची माधवनगर पुलिस राजवीर का मोबाइल व युवती के साथ फोटो मिला। घटना के बाद उसके दोस्त ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12.15 बजे राजवीर ने कॉल कर मोबाईल स्टेटस पर डला वीडियो मांगा था। उसने भेजा पर संभवत: राजवीर ने बिना देखे ही देर रात रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने सेठी नगर की युवती से प्रेम-प्रसंग की बात कहीं है। टीआई दिनेश प्रजापति ने कहा कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान नहीं होने से घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

3 आर्थिक तंगी से था परेशान

ढांचा भवन निवासी दीपक पिता ग्यारसी राव (35) मंडी में काम करता था। उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर रिश्तेदारी में सगाई होने पर ग्वालियर गई थी। शुक्रवार सुबह उसने साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलने पर परिजनों ने चिमनगंज थाने को सूचना दी और शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि दीपक की पत्नी दोनों बेटों को लेकर ग्वालियर में रिश्तेदार के यहां सगाई में गई है। घर पर दीपक अकेला था। वह शराब पीने का आदी था और काफी समय से काम नहीं चलने के कारण आर्थिक तंगी के कारण परेशान था। हालांकि पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या की वजह पता नहीं चली। जांच के बाद कारण पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बायपास से कर रहे थे कच्ची शराब की तस्करी, गाड़ी रोकी तो दो कूदकर भागे, दो को जेल भेजा

Fri Nov 27 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। पंचक्रोशी मार्ग से पंवासा पुलिस ने कच्ची शराब ले जा रहे वाहन को रोका तो दो युवक चलती गाड़ी से कूदकर भाग गए। पुलिस ने शराब के साथ वाहन जब्त कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया। बायपास मार्ग से शराब की तस्करी की सूचना पर पंवासा पुलिस […]

Breaking News