सीसी टीवी फुटेज से पकड़ाया सायकल चोर, बैंक मैनेजर का बेटा बताया

cycle chori

उज्जैन,अग्निपथ। माधवनगर पुलिस ने शुक्रवार शाम एक युवक को पकडक़र चोरी की हुई आधा दर्जन सायकल बरामद की है। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत होता है और खुद को बैंक मैनेजर का पुत्र बता रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

क्षेत्र से लगातार महंगी सायकले गायब होने पर टीआई मनीष लौधा ने चोर को खोजने के लिए प्रधान आरक्षक संदीपसिंह चौहान व आरक्षक अमरनाथ को लगा रहा था। खोजबीन के दौरान उन्हें लक्ष्मीनगर पर लगे सीसी टीवी कैमरे के सायकल चोरी कर ले जाते एक युवक के फुटेज मिले। इसी आधार पर उन्होंने शुक्रवार को बिहार स्थित भागलपुर हाल मुकाम सेठीनगर निवासी आदित्य पिता रामेंद्र झा (21) को पकड़ा।

मानसिक रूप से कमजोर दिख रहे आदित्य ने बताया कि वह बैंक मैनेजर का पुत्र है। चुराई हुई सायकलें उसने बांट दी। नतीजतन पुलिस ने विभिन्न जगह से छह सायकल बरामद कर ली। लेकिन उसके पिता के नहीं आने पर बयान की पुष्टि भी नहीं हो पाई। हालांकि पुलिस उससे और सायकल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम सभा में ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता का विरोध

Fri Sep 10 , 2021
गोचर भूमि खरीदने का है आरोप जावरा, अग्निपथ। गांव की गोचर भूमि खरीदी मामले में शामिल भाजपा नेता का ग्राम सभा में ग्रामीणों ने विरोध किया। लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की तो नेताजी वहां से खिसक लिए। दरअसल ग्राम हरियाखेड़ा में सर्वे क्रमांक 1029 रकबा 10.78 भूमि वर्ष 2010-11 […]