खबरों के उस पार: अब लड्डू से कमाई की तैयारी..!

विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर को व्यवस्थापकों ने कमाई का जरिया बना लिया है। आस्था के इस केंद्र पर मंदिर समिति ने तमाम शुल्क लगा दिये हैं। अब यहां की लड्डू प्रसादी से कमाई की तैयारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि मंदिर समिति यहां के लड्डू प्रसादी का भाव अभी 320 रुपए प्रति किलो है। इसे बढ़ाकर अब 400 रुपए प्रति किलो की तैयारी की जा रही है।

मंदिर समिति द्वारा दावा किया जाता है कि लड्डू प्रसादी लागत मूल्य पर भी भक्तों को उपलब्ध कराया जाता है। तर्क दिया जा रहा है कि महंगाई बढऩे से लागत मूल्य बढ़ गई है इस कारण भाव बढ़ाया जायेगा। अगर बाजार भाव की बात करें तो देसी घी के बेसन लड्डू भी 400 रुपए किलो के भाव से ही मिल रहे हैं, जबकि बाजार का व्यापारी इस भाव में लड्डू बेचकर मुनाफा भी कमाता है। फिर मंदिर समिति द्वारा बनवाये जा रहे लड्डुओं की लागत कैसे बढ़ गई।

साफ है लड्डू प्रसादी को भी मुनाफे की यूनिट के रूप में तैयार किया जा रहा है। पिछले दिनों मंदिर समिति ने आम दर्शन पर तमाम पाबंदियां लगाकर 250 रुपए विशेष दर्शन के जरिये लाखों रुपए एक-एक दिन में कमाये। फिर उसके बाद भस्मारती शुरू की और उस पर भी ऑनलाइन पंजीयन शुल्क बढ़ाकर 200 रुपए कर दिया। अब लड्डू प्रसादी के जरिये कमाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पानी के तेज बहाव के बीच ड्राइवर ने पुलिया पार करने की कोशिश की, बीच में फंसी बस

Fri Sep 10 , 2021
चीख-पुकार मचने पर गांव वालों ने किया यात्रियों का बचाव जावरा/रतलाम, अग्निपथ। भाटपचलाना से रतलाम आ रही बस कुडैल नदी की पुलिया पार करते समय तेज बहाव के कारण पुलिया पर लटक गई। इस दौरान बस में सवार यात्री दहशत में आ गए। हालांकि आसपास मौजूद ग्रामीणों ने यात्रियों को […]

Breaking News