लड़के ने पेड़ पर लगाई फांसी, लड़की ने तालाब में कूदकर दी जान

झाबुआ, अग्निपथ। जिले के ग्राम झकेला में अत्यंत ही दुखद मामला सामने आया है। जिसमें गांव में रहने वाले युवक ने अपने घर के बाहर ही अलसुबह पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी तो वहीं गांव की एक अन्य युवती, जो उसके साथ ही स्कूल में पढ़ती थी, उसने भी तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव का पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झकेला निवासी रवीन्द्र पिता प्रतापसिंह मेड़ा उम्र 18 वर्ष जो बुधवार रात को अपने घर पर सोया था। उसका शव अलसुबह 6 बजे घर के सामने परिवारजनों ने इमली के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ पाया। बाद परिवारजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रवीन्द्र कक्षा 11वीं की छात्र होकर होकर गांव में स्कूल में पढ़ता था तथा वह पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा का भतीजा है। वहीं इसी गांव में रहने वाली रिया पिता रामू वसुनिया उम्र करीब 18 वर्ष का शव भी तालाब किनारे गांववासियों द्वारा देखने पर पुलिस को सूचना देकर दोनों के शव को अलग-अलग वाहनों से ट्रैक्टर से जिला चिकित्सालय लाया गया। रवीन्द्र और रिया दोनों स्कूल में एक ही कक्षा में होकर साथ-साथ पढ़ते थे।

संभवत: प्रेम-प्रसंग का लग रहा मामला

दोनों के शव का पोस्टमार्टम दोपहर तक चिकित्सालय के पीएम कक्ष में होने के बाद शवों को परिवारजन गांव में ले गए। जहां अंतिम संस्कार किया गया। दोनों घटना में पुलिस थाना झाबुआ में मर्ग कायम कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का ही नजर आ रहा है। पूरा खुलासा रिपोर्ट आने के बाद एवं संपूर्ण जांच के बाद हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रविवार को उमड़ी भीड़: नियमित श्रद्धालुओं को जनरल लाइन से प्रवेश

Sun Sep 12 , 2021
श्री महाकालेश्वर मंदिर में 4 नंबर गेट से प्रवेश देने की मांग, प्रोटोकॉल से दर्शन करने वाले हो रहे परेशान उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में 11 सितंबर से दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है जिसके चलते नियमित और प्रोटोकॉल श्रद्धालु खासे परेशान हो रहे हैं। सावन के महीने […]

Breaking News