झारड़ा : शासकीय विद्यालय में दिनदहाड़े चोरी, ताला तोडक़र घुसे महिला और पुरूष

चोरी करते महिला-पुरुष सीसीटीवी कैमरे में कैद

झारडा, अग्निपथ। गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार दिनदहाड़े चोरी हो गई। प्राचार्य कक्ष का ताला तोडक़र घुसे एक महिला और एक पुरुष ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी स्कूल में लगे सीसीटीवी की आंखों से नहीं बच पाए हैं। सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गेलाखेड़ी रोड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को हुई चोरी में इन्वर्टर की दो बैटरी, एलसीडी टीवी, विद्यालयीन सामग्री ले गए। प्राचार्य नवीन गर्ग ने बताया कि दोपहर में लगभग 2 बजे विद्यालय कार्य से पहुंचा तो वहां प्राचार्य कक्ष का ताला टूटा हुआ दिखा। अंदर जा कर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त था। जिसकी सूचना तत्काल झारड़ा थाने पर दी गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें 11 बजे के लगभग एक महिला और एक पुरुष चोरी की घटना को अंजाम देते दिखाई दिए। जिसकी वीडियो सहित विद्यालय के लेटर पेड पर थाना प्रभारी की कार्यवाही करने का आवेदन दिया।

आरोपी करीब आधा घंटा स्कूल में रहे। इस दौरान उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोडऩे की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। आखिरकार बदमाश इन्वर्टर की दो बैटरी, एलसीडी टीवी, विद्यालयीन सामग्री चुरा ले गए।

वरिष्ठ अधिकारियों की उदासीनता से बढ़ रही वारदातें

क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। कारण है कि जि़ले के वरिष्ठ अधिकारियों की उदासीनता। तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह के बाद से आज तक कोई भी अधिकारी झारड़ा क्षेत्र का दौरा करने नहीं आया। परिणाम स्वरूप स्थानीय पुलिस का ढीलापन घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रहा। चारो ओर अवैध शराब जुआ सट्टा चोरी भरपूर मात्रा में पनप रही है। ऐसा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोपाल में विधानसभा का घेराव करेगी करणी सेना, गांव- गांव कर रहें है मीटिंग

Sun Sep 12 , 2021
जावरा, अग्निपथ। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर पर अवैध शराब फैक्टरी के मामले में कथित झूठा केस दर्ज करने के विरोध में संगठन की ओर से अब भोपाल जाकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव बैठक कर तैयारी क जा रही है। गांव रिछादेवड़ा […]

Breaking News