चिंतामन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रेस्टोरेंट का प्रस्ताव

भगवान गणेश के दर्शन के साथ ही लजीज खाने की पेशकश होगी

राजेश रावत उज्जैन। चिंतामन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में रेस्टोरेंट खोला जाएगा। ताकि यहां भगवान गणेश के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को लजीज भोजन मिल सके।

साथ ही इस इलाकों को डेस्टीनेशन के लिहाज से विकसित किया जा सके। इस सुझाव पर रेलवे और स्मार्ट सिटी ने मंथन शुरू किया है। जल्द ही इसे साकार करने की योजना बनाई जाएगी। यह सुझाव रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य प्रकाश त्रिवेदी ने स्मार्ट सिटी के सीईओ जितेंद्र सिंह चौहान ,कलेटर आशीष सिंह से साथ बैठक में दिया है। सुझाव की जानकारी देते हुए त्रिवेदी ने बताया कि रेलवे के अफसरों को भी इस प्रस्ताव के संबंध में सुझाव दिया गया है। इससे चिंतामन रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक बढ़ जाएगा। उस इलाके के लोगों को दर्शनार्थियों के आने से आर्थिक लाभ भी होगा।

अभी चिंतामन गणेश के दर्शन के लिए जो लोग आते हैं वे चिंतामन के महत्व को जानते हैं या शादी की पत्रिका देने के लिए आते हैं। इस तरह की सुविधा से महाकाल दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को एक नए डेस्टीनेशन के बारे में बताया जा सकेगा। साथ ही उन्हें चिंतामन के महत्व से अवगत कराया जाएगा। यहां भगवान के दर्शन करने आने वालों को अच्छा फूड उपलध कराया जा सकेगा। यह रेलवे के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। रेलवे को सुझाव दिया गया है कि वह अपने पुराने कोच जिनका इस्तेमाल अब बंद हो गया है। दो कोच का एक रेस्टोरेंट बनाकर खुली बोली के माध्यम से लोगों को उपलध कराए। इससे उसके कोच का इस्तेमाल तो होगा ही यहां के लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा। इस पूरे प्रस्ताव को रेलवे और स्मार्ट सिटी ने स्वीकार किया है। साथ ही दोनों ही विभागों ने आश्वासन दिया है कि वे इसे धरातल पर लाने के लिए योजना बनाकर जल्द ही प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

17 को बेरोजगारी दिवस को विशाल पैमाने पर मनाने का निर्णय; पेटलावद ब्लास्ट में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

Mon Sep 13 , 2021
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का हुआ सम्मान झाबुआ, अग्निपथ। विधायक कार्यालय पर जिला युवक कांग्रेस विधानसभा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रूप सिंह डामोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष मानसिंह मेडा, पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, […]
Jhabua Youth congress

Breaking News