मारपीट का वीडियो हुआ वायरल स्पा सेंटर का मैनेजर हिरासत में

उज्जैन, अग्निपथ। मसाज कराने गये युवक के साथ स्पा सेंटर के बाहर मारपीट का वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। सोमवार रात ही पुलिस ने मामले में युवक की शिकायत पर 2 नामजद और 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर मैनेजर को हिरासत में ले लिया था।

देवासरोड डिवाइन वेली में स्पा सेंटर पर रविवार दोपहर राजकुमार जाधम निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कालोनी मजास कराने पहुंचा था। उसके 15 हजार रुपये गायब हो गये थे। पूछने पर स्पा के मैनेजर, मालिक और कुछ युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया था। सोमवार रात माधवनगर पुलिस ने मामले में मैनेजर रोहित परमार और मालिक मोहित सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर मैनेजर को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को युवक से हुई मारपीट का विडियो वायरल हो गया। पुलिस स्पा सेंटर पर जांच के लिये पहुंची। आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे गये। मामले में एसआई महेन्द्र मकाश्रे ने बताया कि मालिक की तलाश कर चार अन्यों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। युवक के पैसे और चेन छीनने का आरोप सही पाये जाने पर मामले में धारा बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में डेंगू मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या, अब तक 53 पॉजीटिव

Tue Sep 14 , 2021
आधे से ज्यादा ठीक हुए, चिकनगुनिया का एक भी केस नहीं उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना के बाद उज्जैन में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार तेजी से फैल रहे हैं। मच्छरों से होने वाली इन बीमारियों के नियंत्रण के लिए अभी तक स्वास्थ्य अमला मैदान में नहीं उतरा है। शहर में अभी […]