झाबुआ को अपराध मुक्त, नशा मुक्त करने का निर्णय; असामाजिक तत्वों पर रखी जाएगी कड़ी नजर संदिग्धों से होगी पूछताछ

नगर के प्रत्येक वार्ड में नगर सुरक्षा समिति का होगा गठन

झाबुआ, अग्निपथ। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में नगर को अपराध और नशा मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर पार्षदों व नगर के वार्ड मोहल्ले के चयनित सक्रिय युवाओं से रूबरू होकर नगर में अपराध का ग्राफ शून्य करने के लिए दिशा निर्देश देते हुए थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन और जनता का सामंजस्य ही अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगा सकता है।

पुलिस प्रशासन द्वारा सात टीमें सेक्टर बनाकर गठित की गई है जो क्षेत्र वाइज गश्ती कर संदिग्ध लोगों पर, नशेडिय़ों, तेज मोटरसायकल चालकों पर कड़ी नजर रखती है। 1 वार्ड में तीन-चार मोहल्ले रहते हैं। अगर प्रत्येक वार्ड से 10 या 20 सदस्य सक्रिय होकर अपने मोहल्ले में गैरकानूनी गतिविधियां, संदिग्ध लोगों का आना जाना, व बाहर के आए हुए किरायेदारों की जानकारी पुलिस से साझा होती रहेगी दो निश्चित ही नगर अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त होगा।

जैसे स्वच्छता के लिए जनता नगर को सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत है। वैसे ही अपराध मुक्त करने के लिए हमें पुलिस प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। जिससे हम आने वाली पीढिय़ों को नशे से व अपराध से मुक्त कर सकते हैं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रत्येक वार्ड से 20 नाम मांगे गए हैं। जो स्वच्छ छवि के सक्रिय युवा वार्ड में निवासरत हैं।

शीघ्र ही वार्ड स्तर पर नगर सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। तत्पश्चात वार्ड स्तर पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा कैसे पुलिस से सामंजस्य बनाना है प्रशिक्षित किया जाएगा।

आयोजित बैठक में पार्षद साबिर फिटवेल, नरेंद्र संघवी, रसीद कुरैशी, संतोष कहार, बबलू कटारा, नरेंद्र राठौरिया ने भी अपने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर आरक्षक जितेंद्र पुरी, जगदीश नायक, वीरेंद्र सोलंकी, अब्दुल रज्जाक, मानसिंह मुनिया ने भी पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से अवगत कराया। बैठक में राजा सोलंकी, जगदीश प्रजापत, रोहित हटीला, समीर बागवान, प्रकाश परमार, राजेश गोहिल व कई नगर के सक्रिय युवा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अल्पसंख्यक युवक ब्लॉक कांग्रेस के पद पर खाजू मंसूरी की नियुक्ति

Tue Sep 14 , 2021
जावरा, अग्निपथ। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के निर्देशानुसार एवं आलोट विधायक मनोज चावला, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मयंक जाट की सहमति से बड़ावदा ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित हुई। जिसमें अल्पसंख्यक युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद पर खाजू मंसूरी लोद को मनोनीत किया गया है। इस […]