पाटीदार हॉस्पीटल का प्रशिक्षु कंपाउंडर चालक को चकमा देकर टवेरा ले उड़ा

मां को आगर से लाने के बहाने महाकाल क्षेत्र से बुक की थी गाड़ी, तीन की तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। तीन बदमाश दमदमा के युवक को चकमा देकर उसकी टवेरा ले उड़े। आगर रोड पर हुई इस वारदात को पाटीदार हॉस्पीटल के प्रशिक्षु कंपाउंडर व उसके दो साथियों ने अंजाम दिया है। मामले में माकड़ोन पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है।

टीआई अशोक शर्मा ने बताया कि दमदमा निवासी आयुष पिता मनोज धोबी अपनी टवेरा महाकाल क्षेत्र स्थित राज ट्रेवल्स से चलाता है। 13 सितंबर तीन युवकों ने बीमार मां को माकड़ोन से आगर ले जाने के बहाने टवेरा बुक की। आयुष दोस्त आरिफ के साथ उनके बुलाने पर माधवनगर अस्पताल पहुंचा। तीनों टवेरा से तनोडिय़ा आए और लघुशंका के बहाने गाड़ी रुकवा ली। आयुष और आरिफ भी फारिग होने लगे। इसी का फायदा उठाकर बदमाश टवेरा लेकर भाग गए। मंगलवार को आयुष से जानकारी मिलने पर जांच के बाद चोरी का केस दर्ज कर खोजबीन की। पता चला वारदात गुराडिय़ा गुर्जर निवासी दिलीप पिता प्रभुलाल ने दो दोस्तों के साथ की है। दिलीप पाटीदार हॉस्पीटल में कंपाउंडर का कोर्स कर रहा है। आरोपियों का सुराग मिल गया है, जल्द उन्हें गिरफ्त में लेकर टवेरा बरामद कर लेंगे।

आगर में छोडऩे का बोल ले गए
टीआई शर्मा के अनुसार बदमाशों को टवेरा से भागते देख आयुष व आरिफ ने रोकने का प्रयास किया तो वह आगर बस स्टैंड पर गाड़ी छोडऩे का कहते हुए भाग गए। आयुष पिता के साथ आगर गया। गाड़ी नहीं मिलने पर तनोडिय़ा थाने पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद घटना स्थल माकड़ोन थाने का बताकर यहा भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदनावर: बरसात का मौसम अंतिम दौर में, 22 में से सिर्फ एक तालाब लबालब

Wed Sep 15 , 2021
बदनावर (अल्ताफ मंसूरी), अग्निपथ। बरसात का तीन चौथाई दौर लगभग गुजर चुका है, किंतु अब भी तालाब व डैम रीते पड़े हैें। हालांकि 2 दिन से हो रही बरसात व अनुकूल मौसम होने से बरसात की आशा बनी हुई है। आगामी पखवाड़े में यदि बरसात होती है तो यह वरदान […]