विकास की राह में राजनीति..!

स्मार्ट सिटी के तहत पिछले दिनों शहर की कई प्रमुख सडक़ों को चौड़़ी करने और अत्याधुनिक करने की योजना प्रशासन ने बनाई थी। जिस पर जल्दी ही काम शुरू करने की तैयारी भी है। इस योजना का हाल ही में विरोध शुरू हो गया है। विरोध करने वाले गिनती के लोग हैं, जो अपना व्यवसाय प्रभावित होने से भयाग्रस्त हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि प्रमुख मार्ग चौड़े होने से पुराने शहर में आए दिन होने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। वहां जाने में लोगों को आसानी होगी तो व्यापार-व्यवसाय और बढ़ेगा। साथ ही शहर की सुंदरता और सुविधाएं भी बढ़ेंगी। चौड़ीकरण का विरोध करने वाले चंद लोगों के सुर में अब चंद लोगों में सिमटी पार्टी के कर्ताधर्ता भी सुर मिला रहे हैं। हर मुद्दे पर विरोध करना और आंदोलन करने की धमकी देने वाली पार्टी के यह लोग इन दिनों विरोध भी शक्तिशाली रूप मेें नहीं कर पा रहे हैं। विकास कार्यों में रोड़ा बनने के बजाय उन कामों का विरोध कीजिए जिससे आम जनता बुरी तरह परेशान है, जैसे कमर तोड़ महंगाई, शहर में कोरोना और स्वच्छता अभियान की आड़ में चल रही प्रशासनिक मनमानी, बेरोजगारी, बंद होते उद्योग जैसे कई मुद्दे हमारे आसपास मौजूद हैं, जिन्हें विरोध की ताकत दिखाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निगरानीशुदा बदमाश ने घर में छुपाकर रखी थी चोरी की बाइक

Sat Nov 28 , 2020
चैकिंग में पकड़ाया, साथी भी हिरासत में आया उज्जैन, अग्निपथ। वाहन चैकिंग में पकड़ाए निगरानीशुदा बदमाश ने चोरी किये वाहन घर में छुपाकर रखे थे। उसने अपने साथी के साथ मिलकर चार बाइक और एक एक्टिवा चुराने की वारदात कबूल की। पुलिस ने साथी को भी गिरफ्तार कर शनिवार दोपहर […]

Breaking News