लोकायुक्त का छापाः वेतन 35 हजार, सहकारी सोसायटी मैनेजेर के घर से मिले 20 लाख नकद, 50 तोला सोना

झाबुआ, अग्निपथ। जिले की देवझिरी सेवा सहकारी सोसायटी के मैनेजर के घर-ऑफिस पर गुरूवार सुबह इंदौर की लोकायुक्त ने झापा मारा। आय से अधिक संपत्ति की शिकाय के बाद मैनेजर के रतलाम व झाबुआ स्थित चार ठिकानों पर की गई छापमार कार्रवाई में उसके रतलाम स्थित घर से 50 तोला सोना, 20 लाख रुपए नगदी सहित बडी मात्रा में बेनामी संपत्ति मिली है ।

Jhabua bharat singh hada society manager
सोसायटी मैनेजर हाड़ा

लोकायुक्त डीएसपी संतोषसिंह भदौरिया के मुताबिक देवझिरी सोसायटी के मैनेजर भारतसिंह हाड़ा के रतलाम स्थित घर, बड़ा घोसलिया, मेघनगर और झाबुआ स्थित सिद्धेश्वर कालॉनी में सोसायटी पर सुबह 6 बजे लोकायुक्त की 4 टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। मैनेजर के घर से टीम को 20 लाख रूपए नगद, 50 तोला सोना, 4 मकान, प्लाट , कृषि भूमि के अलावा एक स्कार्पियो,एक टाटा अल्ट्रोज़, 5 दो पहिया वाहन के कागजात मिले हैं । लोकायुक्त की टीमों की पड़ताल जारी है। कार्रवाई खत्म होने पर पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। हालांकि लोकायुक्त की टीम ने जिन चार जगहों पर छापे डाले हैं हाड़ा वहां कहीं भी नहीं मिले।

लोकायुक्त डीएसपी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया की प्रथम दृष्टया अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है जो सहकारी सोसायटी में भ्रष्ट्राचार कर अर्जित की गई है, आगे की जांच खुला होगा । लोकायुक्त पुलिस की एक टीम झाबुआ स्थित सोसायीट दफ्तर पर सारे दस्तावेज खंगाल रही है । झाबुआ में कार्रवाई को लीड कर रहे लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि यहां केवल सरकारी दस्तावेज मिले हैं । भारत सिंह हाड़ा चारों जगह में से कही पर भी नहीं मिले हैं । टीम को उन्होने रतलाम-झाबुआ से बाहर होना बताया है ।

झाबुआ के सहकारी विभाग में इसी महीने लोकायुक्त की दूसरी बड़ी कार्रवाई

सोसायटी मैनेजर के यहां की गई यह कार्रवाई जिले के सहकारी विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सितंबर महीने में लोकायुक्त पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 4 सितंबर को जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक (जीएम) डीआर सिरोठिया को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था।

यह भी पढ़ें – झाबुआ : जिला सहकारी बैंक जीएम शाखा प्रबंधक से ले रहे थे डेढ़ लाख की रिश्वत; लोकायुक्त की टीम ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span> झाबुआ NH-18 : </span> थांदला-पेटलावद के बीच सेमलपाड़ा पुल का पिलर टूटा बड़े वाहनों के आवाजाही पर रोक

Thu Sep 16 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। थांदला-पेटलावद के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग -18 पर सेमलपाड़ा नदी पर बने पुल का एक पिलर भारी बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद प्रशासन ने बुधवार रात से पुल पर से चार पहिया और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। दरअसल रियासत काल […]