विदा होते मानसून का प्रभाव: अगले 5 दिन में मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। देश के करीब 12 राज्यों में अगले पांच दिनों में तेज से भारी बारिश होने का अनुमान है। इनमें मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों के कई इलाकों में आंधी तूफान और गरज-चमक की भी आशंका है।

सोमवार से लेकर शुक्रवार तक पश्चिमी मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में तेज से भारी बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश में कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है
मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ घंटों के दौरान गुना, श्योपुर, शिवपुरी और भिंड में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके साथ ही शाम तक भोपाल के साथ मालवा निमाड़ और बुंदेलखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। गुरुवार को भिंड में भारी बारिश हुई। अधिकांश इलाकों में 4 इंच तक पानी गिर गया।

दिल्ली-NCR समेत पिश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार से शनिवार के बीच भारी बारिश का अनुमान है। सबसे ज्यादा असर दिल्ली NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को मिलेगा। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर और आसपास के जिलों में काले बादल छाए हुए हैं। यहां तेज हवाएं भी चल रही हैं।

इससे पहले गुरुवार को भी इन जिलों में काफी बारिश हुई। देर रात तक लगातार पानी गिरता रहा। अयोध्या में भी लगातार बारिश हो रही है। इधर, लखनऊ और आसपास के कुछ जिलों में आज मौसम साफ है। 24 घंटे लगातार बारिश के बाद यहां धूप खिली है। हालांकि, शुक्रवार शाम से शनिवार के बीच यहां फिर बारिश होने का अनुमान है।

राजस्थान में पूरे सितंबर होगी बारिश
जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 23 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश का दौर रुक-रुक कर चलेगा। दक्षिण राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ क्षेत्र में कही-कहीं भारी बारिश की आशंका है। इसी सप्ताह पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। 24 से 30 सितंबर तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सालभर पहले जेल की बाथरूम में लटका मिला था कैदी का शव, जेलर सहित पांच पर केस दर्ज

Fri Sep 17 , 2021
आगर मालवा। जिले के सुसनेर में स्थित उपजेल में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में सुसनेर पुलिस ने उपजेल के तत्कालीन सहायक अधीक्षक देवीदास धुर्वे सहित 5 जेल कर्मियों पर प्रकरण दर्ज किया है। जेलकर्मियों पर प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। मामले में न्यायिक […]