शराबी आरक्षक पीसीआर वेन की तलाशी लेने पहुंचा, दो लाइन अटैच

महिदपुर में चालक से विवाद का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

उज्जैन,अग्निपथ। महिदपुर थाने के दो आरक्षकों को एसपी ने शुक्रवार को लाइन अटैच कर जांच के आदेश दिए हैं। वजह शराबी आरक्षक चालक पर गंजेड़ी होने का आरोप लगाते हुए पीसीआर वेन की तलाशी लेने पहुंचा था और विवाद में अन्य आरक्षक को गांजा देने वाला बता दिया। घटना का शुक्रवार को वीडियो सामने आ गया।

घटनानुसार गुरुवार रात महिदपुर थाने की डायल 100 में पदस्थ आरक्षक देवीलाल विश्वकर्मा विजय स्तंभ चौराहे पर तैनात था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरक्षक हरिओम कुशवाह नशे में पहुंचा और विश्वकर्मा पर गंजेड़ी होने का आरोप लगाते हुए वेन की तलाशी का प्रयास किया। विश्वकर्मा ने विरोध किया और इसी बात पर कुशवाह से विवाद होने पर उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जिसमें आरक्षक कुशवाह उसे बोलता नजर आया कि वह गंजेड़ी और पीने के लिए 250 ग्राम गांजा आरक्षक राहुल सेमर से लाया है।

विवाद के दौरान विश्वकर्मा कंट्रोल रूम की घटना की जानकारी देने के बाद वीडियो वायरल कर दिया। शुक्रवार सुबह मामला सामने आते ही एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने आरक्षक कुशवाह व राहुल को लाइन अटैच कर जांच के आदेश दे दिए।

चालक बचा, विभाग शर्मसार

सूत्रों के अनुसार पीसीआर वेन चालक विश्वकर्मा और आरक्षक कुशवाह दोनों अधिकांश साथ में शराब पीते है। किसी बात पर विवाद होने पर विश्वकर्मा ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर थाने को बदनाम कर दिया। आरक्षक राहुल भी बेवजह शिकार हो गया, लेकिन चालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिप्रा के किसी भी घाट पर नहीं होगा गणेश प्रतिमा विसर्जन

Fri Sep 17 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। अनंत चर्तुदशी पर शहरी सीमा में शिप्रा नदी के किसी भी घाट पर भगवान गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। नगर निगम आयुक्त ने प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रभारी अधिकारियों की उनके सहयोगी स्टाफ के साथ ड्यूटी लगाई है। सभी अधिकारियों को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग जिम्मेदारियां […]