जज के सूने मकान सहित शहर में तीन जगह चोरी, लाखों का माल ले गए

उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर रोड़ स्थित दो पॉश कॉलोनी में चोरों ने एक जज व व्यापारी के सूने मकान को निशाना बनाया। दोनों जगह ताला तोडक़र घुसे चोर लाखों का माल ले उड़े। वहीं आगर रोड पर भी चोरों ने वारदात की है। शनिवार को सामने आई दोनों घटनाओं में पुलिस जांच कर रही है।

पड़ोसियों से पता चला

सिंगरोली के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शिवाशिष जोशी का इंदौर रोड स्थित अमरनाथ एवन्यू स्थित मकान रिक्त पड़ा है। सूना मकान देख चोरों ने शुक्र-शनि दरमियानी रात धावा बोला। मकान का ताला तोडक़र घूसे चोर अलमारी से जेवरात व नकदी सहित करीब 3 लाख का माल ले गए। शनिवार को पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो जोशी को सूचना दी। उनके आने पर घटना का पता चलते ही शाम को नानाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले में पुलिस अज्ञात चोरों को तलाश रही है।

दो दिन बाद पहुंचे थाने

चिमनगंज पुलिस के अनुसार आगर रोड स्थित संपतनगर निवासी धर्मेंद्र पिता कन्हैयालाल मालवीय 16 सितंबर को तेजा दशमी होने पर परिवार के साथ पूजा करने गए थे। सूना घर देख चोर ताला तोडक़र घूसे और अलमारी में से सोने का मंगलसूत्र, टाप्स, चांदी की पायजेब, बे्रसलेट और मोबाइल सहित हजारों का माल ले उड़े। शनिवार को घटना का पता चलने पर मालवीय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले में खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

त्यौहार मनाकर लौटा परिवार तो घर के ताले टूटे मिले

महेश विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र पिता कन्हैयालाल जाट व्यवसायी है। 17 सिंतबर को वह परिवार सहित ग्राम मुंजाखेड़ी में त्यौहार मनाने गए थे। शनिवार शाम ६ बजे लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर देखने पर पता चला चोर अलमारी का लॉख खोलकर उसमें से सोने की झूमकी, मंगलसूत्र व 15 हजार का माल नदारद मिला। सूचना मिलते ही नानाखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिल सका।

मामले में जाट की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन की, लेकिन रात तक कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस अब क्षेत्र में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंडित ने अपने यजमानों को प्रतिबंधित 13 नंबर गेट खुलवाकर किया बाहर

Sat Sep 18 , 2021
वीडियो वायरल, शनिवार अलसुबह की भस्मारती में विवाद उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बनाए गए नियम केवल आम लोगों पर ही लागू किए जा रहे हैं। रसूखदार लोग आज भी नियमों को धता बताकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया गुरुवार शाम को हुआ। जब […]