उज्जवला योजना : 50 महिलाओं को बांटे गए नि:शुल्क गैस कनेक्शन

मेघनगर, अग्निपथ। प्रधानमंत्री उज्जवला 2.0 योजना के तहत मेघनगर में शुयस गैस एजेन्सी द्वारा 50 महिलाओं को नि:शुल्क गैस के कनेक्शन वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें व महिलाएं धुएं रहित जीवन यापन करते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ी रहें। उक्त कार्यक्रम रम्भापुर रोड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। उज्जवला 2.0 के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पहुंची और उज्जवला योजना 2.0 का जबलपुर से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन को लाइव सुना।

कांग्रेस ने गरीबों को छला है-भाजपा नेताओ ने अपने संबोधन में कांग्रेस की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सालों तक गरीबों के साथ छल करने का काम कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों ने किया। मोदीजी ने जो कहा था वो करके दिखाया और जमीन पर उतारा। उज्जवला योजना के बारे में कहा कि गैस के सिलेंडर पहले अमीरों के घर में थे। गरीब तो चूल्हे पर खाना बनाते थे। कंडे और लकडिय़ों पर चूल्हा जलाती थी महिलाएं। उसकी आंखे जल जाती थीं चूल्हा फूंकते-फूंकते। मोदीजी ऐसे प्रधानमंत्री आए जो गरीब घर से आए, चाय बेचने वाले ने मां के दर्द को बखूबी समझा। उज्जवला योजना शुरू होकर लगभग 9 करोड़ लोगों के घर सिलेंडर पहुंच गए। महिलाओं को टीबी की बीमारी हो जाती थी। धुंआ रहित हो गया घर। मोदीजी यहां भी नहीं रुके। दोबारा उन्हें आशीर्वाद मिला। ज्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं के नाम जनगणना की सूची में नहीं आए। ऐसे उज्जवला योजना 2.0 के तहत यह सिलेंडर दिए जा रहे हैं। माता बहनों को गैस का सिलेंडर मिल रहा है।

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री गौरव खण्डेलवाल ने कहा की शहर ही नहीं गांव की महिलाओं के लिए भी प्रधानमंत्री को चिंता है। इसी लिए देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिये कई ऐसी अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। उसमें एक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हैं जो महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। अब महिलाओं को चूल्हा जलाना नहीं पड़ता हैं और चूल्हे से निकले वाले धुंए से जो बीमारी होती हैं वो अब नहीं होंगी। उज्जवला योजना से अब कोई भी महिला धुएं की जिंदगी से परे रहकर अपना जीवन यापन करेगी।
कार्यक्रम में पहुंचे नोडल अधिकारी तहसीलदार वीरेन्द्र चौहान, मण्डल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, मण्डल महामंत्री रूपसिंह भूरिया, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बोरा, रसिया पारगी, बाबू मचार, प्रेमसिंह बसोड़, शांति सोलंकी, भाविक बारोड़ा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेन्द्र जी, डिस्ट्रीब्यूटर सुनील मिमरोट, मैनेजर विजय डोडिया सहित आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नलखेड़ा क्षेत्र में 17 घंटे से लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर

Sat Sep 18 , 2021
कई ग्रामों का तहसील मुख्यालय नलखेड़ा से संपर्क टूटा; कुंडालिया बांध के 6 गेट खोले नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया 17 घंटे से अनवरत हो रही बारिश से कई ग्रामों का संपर्क नलखेड़ा तहसील मुख्यालय से […]
Kundalia dam over flow agar malwa