कार में गांजे की बोरी को महिला की तरह ढंककर ले जा रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने पूछा तो बोला महिला सो रही है, 20 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

देवास, अग्निपथ। जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थों का कारोबार जमकर फलफूल रहा है, हालांकि पुलिस भी इस बात को मानती है कि अवैध कारोबार करने वालों में खासकर गांजे की तस्करी की जा रही है। इसी के तहत औद्योगिक थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाले एक आरोपी को दबोचा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कार में साड़ी से ढंककर एक बोरी में गांजा अवैध रूप से लेकर जा रहा था। आरोपी ने बोरी पर साड़ी इस तरह से ढंकी थी कि ऐसा लगा रहा था मानो कोई महिला सो रही है। पुलिस ने जब आरोपी की कार को रोककर पूछा तो उसने महिला को सोना बताया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 लाख 20 हजार रुपए की कीमत का मशरूका जब्त किया है, जिसमें 20 किलो 500 ग्राम गांजा व कार को जब्ती में लिया है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक तस्कर कार से गांजा लेकर जा रहा है। जिसके आधार पर शनिवार अलसुबह करीब 5.30 बजे आल्टो कार (एमपी 09 डब्ल्यू एच 1730) शकील पिता इदु खां उम्र 38 साल निवासी ग्राम चौबारा धीरा थाना पीपलरावां जिला देवास चला रहा था। उसकी कार में सीट के पीछे बोरी के ऊपर एक साड़ी इस तरह से डली थी की कोई महिला सो रही है। शकील से पूछताछ करने पर महिला बीमार है। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने साड़ी हटाई तब देखा कि एक सफेद प्लास्टिक की थैली में अवैध गांजा मिला था। जिसे विधि अनुसार तोलने पर कुल 20 किलो 500 ग्राम गांजा होना पाया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की कार की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए व जब्त गांजे की कीमत 7 लाख 20 हजार रूपए आरोपी से जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी का रिमांड लिया जा रहा जिसमें और भी खुलासा होने की उम्मीद है। आगे विवेचना में साक्ष्य एकत्र कर जिसकी संलिप्तता पाई जाएगी उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस की इस कार्यवाही से पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह द्वारा टीम व प्रभारी को उचित नगद इनाम दिये जाने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के 71 वें जन्मदिवस अवसर बड़ौद में पौधारोपण किया

Sun Sep 19 , 2021
बड़ोद, अग्निपथ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस अवसर पर शुक्रवार को बड़ौद में नवीन कार्यालय एवं दशहरा मैदान के समीप 71 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरजसिंह परिहार, गिरजाशंकर राठौर, रखपचन्द्र जैन, टमाबाई जायसवाल, चन्द्रेश शर्मा, लालसिंह राजपूत, सुंदर जैन, भगवत स्वरूप […]