लाखों के आभूषण चोरी, रिश्तदारों पर शंका

उज्जैन, अग्निपथ। 4 माह पहले परिवार में हुई के बीच अलमारी में रखे लाखों के आभूषण गायब हो गये। कुछ दिनों पहले पता चलने पर रिश्तदारों पर शंका जताते हुए मामले की शिकायत पुलिस को की गई। सोमवार को मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच में लिया है।

माधवनगर टीआई मनीष लोधा ने बताया कि बागपुरा में रहने वाले बद्रीलाल जाटवा की पत्नी और बहू का मई माह में कोरोना काल के दौरान निधन हो गया था। उस दौरान परिवार और रिश्तेदार घर आये थे। पूरा परिवार गम में डूबा हुआ था। इस दौरान उन्होंने घर की अलमारी में रखा सामान नहीं देखा। अगस्त माह में बद्रीलाल के पुत्र राजेन्द्र ने अलमारी खोली तो उसमें रखे सोने के आभूषण गायब थे।

शिकायती आवेदन देकर मामले की शिकायत करते हुए कुछ रिश्तेदारों पर शंका जताई। पुलिस ने जांच के बाद मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। जिन पर शंका जताई है, उन्हें पूछताछ के लिये थाने बुलाया जाएगा। बद्रीलाल जाटवा के अनुसार चोरी गये आभूषणों में 14 सोने के मोती, 2 जोड़ टॉप्स, 2 सोने के ताबीज, कान की झुमकी, अंगूठी, चांदी की पायजेब, 5 जोड़ अन्य आभूषण शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राज्यीय चोरों को नलखेड़ा लेकर पहुंची पुलिस

Mon Sep 20 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। शारदा होम्स में लाखों की वारदात करने वाले अंतर्राज्यीय चोर को पुलिस नलखेड़ा लेकर पहुंची है। कुख्यात नकबजन से तिरुपतिधाम में हुई चोरी का माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को पुलिस ने चिमनगंज थाना क्षेत्र की शारदा होम्स में हुई लाखों की चोरी […]