प्राथमिक स्कूलों में बजी घंटियां खुशी-खुशी आये बच्चे

mahidpur road School reopen 20092021

कहीं टॉफियां बांटी तो कहीं तिलक लगाकर किया स्वागत

महिदपुर रोड, अग्निपथ। क्षेत्र के 21 प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार से स्कूल की घंटी बजी। काफी दिनों से स्कूल आने के लिये बेचैन बच्चे झोला लटकाये स्कूल में दौड़े चले आये। हालांकि पहले दिन कोविड-19 प्रोटोकॉल नियमों की पालना के चलते बच्चों को थोड़ी असुविधा जरूर हुई लेकिन वह थोड़ी देर में सहज हो गये।

प्राथमिक विद्यालय बरुखेड़ी सहित अनेक विद्यालयों में प्राथमिक शाला में आने वाले स्कूली बच्चों को सोमवार की शिक्षकों की और से टाफियां अभ्यास पुस्तिका बॉल पेन का वितरण किया गया तो कहीं तिलक लगाकर उनका जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वागत किया गया।

बरुखेड़ी में पूर्व सरपंच राजेंद्रसिंह चौहान की स्मृति में उनके पुत्र गुरचरणसिंह चौहान ने स्कूली विद्यार्थियों को अभ्यास पु स्तिका तथा बालपेन का वितरण किया। कार्यक्रम गोपाल उपाध्याय, सुनील पोरवाल सहित प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमलता उपाध्याय, मोनिता पोरवाल मौजूद रहे। जानकारी माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका निशा सोम ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पढ़ाई लिए जद्दोजहद: कॉलेज पहुंचने के लिए कीचड़ से गुजरने को मजबूर छात्र एक किलोमीटर से ज्यादा कच्चा रास्ता बरसो से नहीं सुधारा

Mon Sep 20 , 2021
जावरा, अग्निपथ। आजादी के 75वें साल में भी ग्रामीण इलाकों में आज भी कई जगह विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाओं से वंंचित रहना पड़ रहा है। क्षेत्र के कालूखेड़ा के शासकीय महाविद्यालय का पहुंच मार्ग बारिश के इन दिनों में विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बना है। जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान […]
jaora kalukheda college road Mudy