61 दिन बाद झाबुआ जिले में एक बार फिर कोरोना ने दी दस्तक, मिला एक मरीज पॉजीटिव

झाबुआ, अग्निपथ। जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की मेहनत से शून्य पर लाकर खड़ा कर दिया था। लेकिन जिले मे एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। लेकिन फिर कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन नहीं कराया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 61 दिनों के बाद एक बार फिर से कोरोना का पहला मरीज पाया गया है। समीपस्थ ग्राम खेड़ा कुदनपुर की एक 27 वर्षीय महिला जो कि नसबंदी के लिए जिला चिकित्सालय आई थी उसकी कोरोना के सिस्टम दिखाई देने पर उसकी जांच की गई।

जिसमें वह कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला जो पॉजीटिव पाई गई है वह पिछले 10 दिन पहले ही मोरबी गुजरात राज्य से लौटी थी। इस महिला को वैक्सीन की एक भी डोज भी अभी तक नहीं लगी है। इतने लंबे समय के बाद जिले में एक बार फिर से कोरोना का सक्रिय होने पर प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। वहीं साथ ही साथ जिले वासियों के लिये भी एक बार फिर से सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरुआत से ही सावधानी बरतने की बात की जा रही है।

वहीं बार-बार यह अपील की जा रही है कि मुंह पर मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलें, वहीं हाथों को बार-बार सेनिटाइजर या फिर साबुन से धोयें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। कोरोना संक्रमण बढऩे में देरी नहीं होती है। कुछ महीनों पहले धड़ल्ले से कोरोना पॉजीटिव मरीज पाये गये थे। जिससे की जिला चिकित्सालय सहित पूरे जिला प्रशासन के सामने चिंता खड़ी हुई थी। वहीं गनीमत यह रही कि स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की दिन रात मेहनत से झाबुआ जिले में कोरोना के ऑकड़ों का शून्य पर लाकर खड़ा कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर से कोरोना ने झाबुआ जिले में दस्तक देकर चिंता को बढ़ा दिया है। फिलहाल अभी एक मरीज ही पाये जाने की खबर सामने आ रही है। अभी भी सतर्क नहीं हुए तो इसके परिणाम काफी घातक साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाकई जनसुनवाई के हकदार हैं, कलेक्टर साहब

Tue Sep 21 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। लंबे समय बाद आखिरकार जनसुनवाई का श्रीगणेश हो गया। कलेक्टर भी नियत समय पर आ गये। उनका पहला फरियादी मांगूसिंह था। जो कि अपनी जिद और धुन का पक्का है। मगर जनसुनवाई के असली हकदार तब पहुंचे, जब कलेक्टर जा चुके थे। यह सभी ग्रामीण, वाकई जनसुनवाई के […]