रेलवे अंडर ब्रिज में अभी तक भरा पानी; जान हथेली पर लेकर निकल रहे ग्रामीण और स्कूली बच्चे

Railways under pass fill with water

महिदपुर रोड, अग्निपथ। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुंबई दिल्ली-रेल मार्ग पर महिदपुर रोड से नागदा की ओर स्थित रेलवे समपार फाटक क्रमांक 6 पर बन रहे अंडर ब्रिज निर्माण का काम रेलवे प्रशासन ने बारिश के पूर्व बंद कर दिया। निर्माण एजेंसी की अदूरदर्शिता के कारण यहां बरसात का पानी तीनसे पांच फीट तक भरा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों और स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने को मजबूर हैं।

हालत यह है कि बारिश रुकने के बाद भी इस समय अंडर ब्रिज में 2 से 3 फीट पानी भरा है। जिनमें जहरीले जीव जंतु भी तैरते नजर आते हैं। इस वजह से ग्राम मिनावदा के सैंकड़ों ग्रामीणजन, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे-महिलायें भी शामिल हैं, महिदपुर रोड, ताल, आलोट, नागदा, खाचरौद तथा रतलाम सहित अन्य स्थानों पर जाने के दौरान बड़ी दिक्कतों और अपनी जीवन को खतरे में डालकर अंडर ब्रिज से निकलने को मजबूर हैं। कारण दूसरी ओर जाने का और कोई रास्ता नहीं है। वहीं गांव में आठवीं तक स्कूल होने के बाद स्कूली बच्चे जिन में बड़ी संख्या में छात्रायें शामिल है महिदपुर रोड पढऩे आते हैं उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद-मंत्री और अधिकारियों ने नहीं सुनी गुहार

ग्राम पंचायत मिनावदा के प्रधान वरदीचंद पाटीदार सहित अन्य जागरूक जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने रेल प्रशासन के स्थानीय अफसरों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों सहित रेल मंत्री तथा क्षेत्रिय सांसद का भी ध्यान ग्रामीणों को हो रही परेशानी की ओर दिलाया किंतु किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नलखेड़ा किले की प्राचीन दीवार ढही, ट्रैक्टर बाइक व पानी की टंकी मलबे में दबी; कोई जनहानि नहीं

Fri Sep 24 , 2021
नलखेड़ा, अग्निपथ। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते रख रखाव के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो चुकी ग्वालियर रियासत के प्राचीन किले की दीवार शुक्रवार को भरभराकर ढह गई। अचानक हुई इस घटना में पास खड़ा एक ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल सहित नगर पंचायत की पानी की टंकी […]
Nalkheda kile ki diwar giri