सूद सहित तीन गुना राशि नहीं चुकाई तो फसल चुरा ले गए, दो को जेल भेजा

4.90 लाख की उधारी सूद के साथ हो गई 11.70 लाख रुपए, सूदखोर ने जमीन भाई के नाम कर दी

उज्जैन,अग्निपथ। एक साल पहले उधार ली राशि तीन गुना ब्याज सहित वापस नहीं करने पर सूदखोर ने फसल चुराकर जमीन भी भाई के नाम कर दी। इंदौर रोड पर हुई इस घटना में नानाखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को दो भाइयों को जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक इंदौर रोड स्थित नयाखेड़ी निवासी संतोष पिता शंकरलाल धानक (40) ने करीब एक साल पहले रामवासा के राहुल कुशवाह से 3 फीसदी ब्याज पर 4.90 लाख रुपए उधार लिए थे। तय समय पर वह सूद सहित 6.50 लाख रुपए देने गया तो उसने 15 फीसदी ब्याज जोड़कर 11.70 लाख रुपए मांगे। नहीं चुका पाने पर राहुल अपने भाई रवि के साथ बुधवार रात धानक की करीब 30 हजार रुपए की सोयाबीन काट ले गया। गुरुवार को सामने आए मामले में दोनों भाइयों के विरुद्ध फसल चोरी व ऋण सुरक्षा अधिनियम में केस दर्ज कर खोजबीन की। प्रधान आरक्षक अनिल आर्य ने दोनों को पकड़कर सोयाबीन जब्त कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश हो गए।

गिरवी रखी जमीन भाई के नाम की
धानक ने पुलिस को बताया कि सूद पर ली राशि के बदले दो बीघा जमीन राहुल के पास गिरवी रखी थी। पॉवर होने का फायदा उठाकर उसने जमीन की रजिस्ट्री भाई रवि के नाम कर दी। लेकिन नामांतरण करवाने का पता चलने पर आपत्ति ली, जिसका प्रकरण तहसील कोर्ट में चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्नदाता परेशान : लगातार बारिश ने किसानों के मुंह में आया निवाला छीना

Fri Sep 24 , 2021
जावरा, अग्निपथ। कुछ समय पहले तक कम बारिश के कारण किसान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब लगातार हो रही बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। अंचल में स्थिति यह है कि बारिश के कारण खेत जलभराव के कारण तालाब […]
Jaora Water clog in Farm

Breaking News